बार चुनाव : बिजनौर में जिला बार एसोसिएशन एन्ड लाइब्रेरी बिजनौर के चुनाव की सरगर्मियां
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर जिला बार चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजेंद्र चौधरी के लिए सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ता प्रचार करते नजर आए थे शहनाई वेंकट हॉल में वकीलों के सम्मान में एक मैत्री भोज का आयोजन भी किया गया था
बिजनौर में जिला बार एसोसिएशन एन्ड लाइब्रेरी बिजनौर के चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर दिखी। 31 मार्च को मतदान है।जिला बार एसोसिएशन एन्ड लाइब्रेरी बिजनौर के चुनाव मे अध्यक्ष पद हेतू तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान मे है। अध्यक्ष पद के मजबूत प्रत्याशी चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा अगर वह चुनाव जीते तो वह अधिवक्ताओं के हितों को सम्मान दिलाने का काम करेंगे।
उन्होंने इस चुनाव में कहा उनको पता नहीं उनके सामने कौन उम्मीदवार है नहीं कही उनको अन्य उम्मीवार दिख रहे है।चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा मैं बहुत मुस्तैदी के साथ चुनाव लड़ रहा हूं। मेरा पिछला कार्यकाल जो रहा था वह बहुत सराहनीय था।और मुझे अधिवक्ताओं ने कहा था.आप एक बार और अध्यक्ष पद का चुनाव लड़िये.जिला बार एसोसिएशन को शक्ति दीजिए ताकत दीजिए हम सभी को एकजुट करते हुए जिला बार एसोसिएशन को मजबूत कीजिए।


Post a Comment