बिजनौर : समाजवादी पार्टी का समन्वय सम्मेलन
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर में समाजवादी पार्टी का एक समन्वय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव शामिल हुए बरेली मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए खास तौर पर यह सम्मेलन किया गया है
इस मौके पर बोलते हुए लाल बिहारी यादव ने कहा कि मैं आज शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र मुरादाबाद बरेली के हमारी पार्टी के प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर को वोट देने के लिए शिक्षकों से अपील करने आया हूं उन्होंने कहा कि हम इस चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में है और यह चुनाव हम जीतेंगे उन्होंने आगे बोलते हुए सीधा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार ने वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों को जो मानदेय मिल रहा था वह सरकार ने बंद कर दिया है अखिलेश यादव जी ने घोषणा की है कि हमारी सरकार उत्तर प्रदेश में बनने पर इन शिक्षकों को पुनः मानदेय दिया जाएगा
उन्होंने आगे बताया कि शिक्षक वर्ग सरकार से नाराज है अखिलेश जी की सरकार आने पर सभी शिक्षकों को जिनको टेट की अनिवार्यता दी गई है उस समस्या का भी समाधान किया जाएगा
लाल बिहारी यादव ने जोर देकर कहा कि मदरसों में आतंकी नहीं होते हैं सरकार गलत आरोप लगाती है कि मदरसों में आतंक की शिक्षा दी जाती हैं बल्कि मुस्लिम लोग जो ज़कात निकालते है उससे मदरसे चलते है इस समन्वय सम्मेलन में बोलते हुए सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने आज बिजनौर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के समन्वय सम्मेलन में भाग लिया है
उन्होंने कहा कि लाल बिहारी यादव जी ने इस सम्मेलन में पहुंचकर बरेली मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए जीत के टिप्स दिए हैं निश्चित रूप से हम यह चुनाव जीतने जा रहे हैं उन्होंने मौजूदा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है सरकार ने शिक्षकों का मानदेय खत्म कर दिया और हमारे साथियों की पेंशन भी खत्म कर दी है पहले तो टीचर नौकरी पाने के लिए टीईटी की परीक्षा पास करें और उसके बाद जब 50 साल की उम्र का शिक्षक नौकरी बचाने के लिए टीईटी कर रहा है यह चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है अब हवा बदल गई है 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और माननीय अखिलेश यादव इस प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे आप किसी की भी हिम्मत नहीं है कि चुनाव में गड़बड़ी करा दे
हमारे शिक्षक, हमारा संगठन और हम सबके प्रबंधक बहुत मजबूत है मुरादाबाद से लेकर रामपुर , रामपुर से लेकर बरेली शाहजहांपुर तक हमारी मीटिंग हुई है निश्चित रूप से हम यह चुनाव जीत रहे हैं
इस सम्मेलन में चांदपुर विधायक स्वामी उमेश नजीबाबाद से विधायक हाजी तस्लीम अहमद नूरपुर विधायक रामावतार सैनी, मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा, सपा जिला अध्यक्ष हनी फैसल वरिष्ठ सपा नेता डॉ रमेश तोमर, राहुल सिंह और पूर्व जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन मौजूद थे








Post a Comment