मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा, स्मार्ट मीटर, पेट्रोलियम उत्पादों तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा, स्मार्ट मीटर, पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता तथा प्रदेश की कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
मुख्यमंत्री ने 25, 26 एवं 27 अप्रैल को प्रस्तावित होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा की तैयारियों, जनसुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं होगा, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रदेश के 74 जनपदों में 41424 होमगार्ड्स पदों के लिए परीक्षा आगामी 25, 26 और 27 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर शीतल पेयजल, आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं तथा सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कहा कि आपूर्ति एवं वितरण पूरी तरह सामान्य है। नेपाल सीमा से सटे जनपदों में कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी आशंकाओं के समाधान हेतु गठित विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त होगी। इस बीच, सभी जिलों में फीडर-वार विशेष शिविर आयोजित कर उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान एवं व्यापक जन-जागरूकता सुनिश्चित की जाए।
Read More
# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि
# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI
# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश
# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश
# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी
# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक

Post a Comment