बिजनौर : कोतवाली देहात के गाँव मसूरी में बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
कोतवाली देहात, बिजनौर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गाँव मसूरी बुजुर्ग में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग पति-पत्नी के शव उनके घर के कमरे में संदिग्ध हालत में पड़े मिले।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, 75 वर्षीय जीराज सिंह और उनकी 72 वर्षीय पत्नी रामरती देवी गांव के बाहर बने अपने मकान में रहते थे। मंगलवार रात दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जब लोगों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पति के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जबकि पत्नी के शरीर पर कोई स्पष्ट चोट नहीं मिली है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं और लोग इस वारदात से सहमे हुए हैं। गाँव वालो ने अनुसार बुजुर्ग पति पत्नी अपने भांजे का भात देने जा रहे थे जिस कारण 2 दिन पहले ही कुछ पैसे निकाल कर लाए थे। गांव वालों ने दोनों की हत्या की आशंका जताई है और मामले को जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है वहीं कोतवाली देहात थाना अध्यक्ष का कहना है की बुजुर्ग व्यक्ति का शाहू घर के बाहर खंबे के नीचे पड़ा हुआ मिला है जिससे आशंका है कि करंट की चपेट में आने से और उनकी मौत हुई है और बुजुर्ग महिला की सदमे में मौत हुई है थानाध्यक्ष कहना है कि हत्या का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा
बाइट - डॉक्टर प्रकाश एसपी देहात, बिजनौर
Read More
# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI
# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश
# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी


Post a Comment