BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : जमीन विवाद को लेकर पूर्व सांसद और किसान संगठन आमने-सामने

बिजनौर : जमीन विवाद को लेकर पूर्व सांसद और किसान संगठन आमने-सामने

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर में एक जमीन के विवाद को लेकर पूर्व सांसद और एक किसान संगठन आमने-सामने आ गए हैं।

बिजनौर : जमीन विवाद को लेकर पूर्व सांसद और किसान संगठन आमने-सामने

इस मामले में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के बैनर तले चंदक मंडी समिति में एक पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों किसान शामिल हुए। पंचायत के दौरान किसान नेताओं ने पूर्व सांसद पर कई गंभीर आरोप लगाए।

यह महापंचायत बिजनौर के चांडक क्षेत्र की मंडी समिति में आयोजित की गई थी। इसमें भारतीय किसान यूनियन के पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष दिगंबर सिंह सहित कई किसान संगठनों के नेता और हजारों लोग मौजूद थे। पंचायत में खिरनी क्षेत्र की एक जमीन से जुड़े मामले में उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष प्रशासनिक जांच कराने और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।



चौधरी दिगंबर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह मामला खिरनी गांव की जमीन से संबंधित है। उन्होंने कहा कि पंचायत इसलिए बुलाई गई क्योंकि वे पहले दिन से इस प्रकरण पर बात कर रहे हैं। दिगंबर सिंह ने प्रशासन पर पूरा विश्वास जताते हुए कहा कि वे कागजात की जांच करें, और यदि जमीन उनके पक्ष में हुई तो उन्हें मिल जाएगी।

उन्होंने बिजनौर के पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री भारतेंदु सिंह पर निशाना साधते हुए कहा, "जनपद के अंदर कुछ लोग फर्जी राजा बनकर घूमते रहते हैं, जो हमेशा जाति और धर्म की राजनीति करते हैं।" दिगंबर सिंह ने आगे कहा कि वे यह भूल गए हैं कि जब से लोकतंत्र आया है, तब से अंबेडकर साहब ने कानून में यह सुनिश्चित किया है कि अब कोई रानी अपने पेट से राजा को पैदा नहीं करेगी।

दिगंबर सिंह ने आरोप लगाया कि वे राजा अभी भी गलतफहमी में घूम रहे हैं कि कानून उनके किले में ही छपता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून किसी किले में नहीं छपता, कानून अपना काम करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जमीन उसी की रहेगी जिसके पास तथ्य और कागजात होंगे, और गन्ना भी उसी का रहेगा।

बाइट- दिगम्बर सिंह


Post a Comment