BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई

बिजनौर में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई 

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर जिले में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। सुरक्षा के मद्देनजर सभी मस्जिदों के आसपास पुलिस मुस्तैद रही।

बिजनौर जिले में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। सुरक्षा के मद्देनजर सभी मस्जिदों के आसपास पुलिस मुस्तैद रही।

सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के बावजूद नमाजियों की सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति रही। नमाज के दौरान मुफ्ती शमसुद्दीन ने कहा कि रमजान का त्योहार अल्लाह का इनाम है, इसके लिए अल्लाह का शुक्र अदा करना चाहिए। अलविदा जुमे के मौके पर विभिन्न वर्गों के लोगों ने मुस्लिम भाइयों को मुबारकबाद पेश की और भाईचारे की मिसाल पेश की। बिजनौर की नगीना इलाके में जामा मस्जिद पर अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की गई इस मौके पर एसडीएम नगीना और पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद रहे उल्लेखनीय है कि जुम्मे से एक दिन पहले बिजनौर जिला मुख्यालय की शाही ईदगाह पर एसपी सिटी डॉक्टर कृष्ण गोपाल ने निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए थे

Post a Comment