BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पीडीए सद्भावना सम्मेलन आयोजित हुआ

बिजनौर : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पीडीए सद्भावना सम्मेलन आयोजित हुआ 

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पीडीए सद्भावना सम्मेलन आयोजित हुआ इस भव्य कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुरादाबाद से सपा सांसद रुचि वीरा रहीं। इस सम्मेलन में शुरू से लेकर आखरी समय तक भारी भीड़ जुटी रही

बिजनौर : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पीडीए सद्भावना सम्मेलन आयोजित हुआ

पी डी ए को लेकर हुए इस विशाल सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल चौधरी ने अपनी सियासी शक्ति का प्रदर्शन किया है बताया जा रहा है कि राहुल चौधरी के शक्ति प्रदर्शन से विरोधी खेमे में खलबली मच गई है राजनीतिक पंडितों का कहना है कि राहुल चौधरी ने एक तीर से कई निशाने कर विधानसभा चुनाव में अपनी बड़ी दावेदारी पेश कर दी ....



सपा नेता राहुल चौधरी के निजी बैंकट हॉल से विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गई जो मुख्य मार्गों से  होते हुए नुमाइश ग्राउंड पहुंची बाद में नुमाइश ग्राउंड से कार्यकर्ता पैदल पार्टी कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर "अखिलेश यादव जिंदाबाद, रुचि वीरा जिंदाबाद, राहुल चौधरी जिंदाबाद" के नारे लगाए। 

Read More

# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि

# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI

# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश 

# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी

# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक



इस मौके पर सांसद रुचि वीरा ने कहा कि अखिलेश यादव का पीडीए फॉर्मूला सभी धर्म-जाति को जोड़ रहा है। बैकवर्ड, दलित, अल्पसंख्यक और सवर्ण समाज के लोग जुड़ रहे हैं। 2027 मिशन के लिए ब्लॉक और गांव स्तर पर कार्यक्रम जारी रहेंगे। महिला बिल पर उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के साथ धोखा कर रही है, सपा महिला आरक्षण की विरोधी नहीं है। राहुल चौधरी ने कहा कि बिजनौर में भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने के मकसद से यह सम्मेलन किया गया। सभी को बुलाया गया था, जो नहीं आए वे शायद व्यस्त रहे होंगे।


इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नजीबाबाद से विधायक हाजी तस्लीम अहमद, चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश निवर्तमान जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन, डॉ रमेश तोमर पूर्व जिला अध्यक्ष राशिद हुसैन, अनिल यादव, प्रमोद कुमार , प्रभा चौधरी, पप्पू अखलाक  डाक्टर रहमान आदि मौजूद रहे 

बाइट : रुचि वीरा, सांसद सपा 

बाइट :राहुल चौधरी, सपा नेता



Post a Comment