BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : पी डी ए जनसुनवाई सेवा का शुभारंभ

बिजनौर : पी डी ए जनसुनवाई सेवा का शुभारंभ 

बिजनौर में अंबेडकर जयंती के अवसर पर पी डी ए जनसुनवाई सेवा का शुभारंभ किया गया 

समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर बाबा भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर सपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर सपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

समाजवादी पार्टी के रामपुर के सांसद मोहबुल्लाह नदवी ने बिजनौर पहुंचकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की हैं इस मौके पर सांसद ने पी डी ए जनसुनवाई सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि सपा के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार जज साहब ने पी डी ए जनसुनवाई सेवा का शुभारंभ किया है जो कि पीड़ित लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगा इस को लेकर आप सब लोग मुबारकबाद के काबिल है पीड़ित अगड़ा, पिछड़ा  किसी भी समाज से हो पी डी ए माननीय अखिलेश यादव के निर्देश अनुसार उसकी पूरी मदद करेगा

उन्होंने आगे कहा कि आज जो हम सब लोग यहां इकठ्ठा हुए हैं यह 2027 के चुनाव की तैयारी को लेकर ही है जो किसी को भी पीड़ा है वो चाहे किसी भी धर्म या समाज का हो पी डी ए उसके लिए है हमको पूरी उम्मीद है कि अबकी बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है और अखलेश यादव  मुख्यमंत्री बनेंगे

Read More

# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि

# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI

# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश 

# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी

# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक



इस मौके पर बोलते हुए सपा के निवर्तमान अध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन ने कहा कि आज बाबा भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती है में उनकी खिराजे अकीदत पेश करते हुए कहना चाहता हूं कि आज रामपुर के सांसद मोहबुल्लाह नदवी जी यह मुख्य अतिथि के रूप में यहां पहुंचे है पार्टी के सभी लोगों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया है आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार जज साहब ने पी डी ए जनसुनवाई सेवा का एक पोर्टल यहां लॉन्च किया है

इस पोर्टल का मकसद पी डी ए के माध्यम से पीड़ित लोगों की मदद करना है इस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे जो भी आपकी समस्या है उस नंबर पर फोन करके आपकी परेशानी का हल कराया जाएगा समाजवादी पार्टी हर एक पीड़ित के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम कर रही है आदरणीय अखिलेश यादव 2027 में मुख्यमंत्री बनने जा रहे है यह संकल्प आज यहां सांसद मोहबुल्लाह नदवी जी की उपस्थिति में लिया गया

बाइट -मोहबुल्लाह नदवी सपा सांसद रामपुर

बाइट -शेख जाकिर हुसैन सपा अध्यक्ष 





Post a Comment