पसमांदा समाज के दुश्मनों को बेनकाब करेंगे : अनीस मंसूरी
लखनऊ: पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी ने आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य के बयान पर विरोध जताया है। अनीस मंसूरी ने कहा कि जो लोग मुसलमानों को जनगणना में 'जाति' बताने से रोक रहे हैं, वे असल में नहीं चाहते कि पिछड़े मुसलमानों को आरक्षण या सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।
श्री मंसूरी ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश से लेकर देश के कोने-कोने तक जिस जातिगत जनगणना के लिए सड़कों पर खून बहाया और आंदोलन खड़ा किया, उसे गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं
अनीस मंसूरी ने सवाल किया कि आखिर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को पिछड़े मुसलमानों की गिनती से इतनी चिढ़ क्यों है? क्या उन्हें डर है कि अगर धोबी, हजाम, मंसूरी, राईन, अंसारी, फ़क़ीर , जोगी, सैफी, इदरीसी, मनिहार, हलवाई, घोसी, गद्दी, कुरैशी जैसे कुल पिछड़ी मुस्लिम बिरादरी संख्या सामने आ गई, तो मुट्ठी भर 'अशराफ' (ऊंची जाति) के लोगों की दुकानें बंद हो जाएंगी? उन्होंने कहा कि मजहब और उर्दू के नाम पर पसमांदाओं को भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करने का दौर अब खत्म हो चुका है। अनीस मंसूरी ने साफ कर दिया कि पसमांदा समाज अब किसी मौलाना या बोर्ड के फतवे में नहीं आने वाला। हम अपनी जाति भी लिखवाएंगे और अपना हक भी छीनकर लेंगे। जो लोग हमारे संवैधानिक हक की राह में रोड़ा बनेंगे, उन्हें इतिहास कभी माफ नहीं करेगा और पसमांदा समाज ऐसे चेहरों को बेनकाब करके दम लेगा।
Read More
# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि
# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI
# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश
# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश
# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी
# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक



Post a Comment