BREAKING NEWS

Big story

News

जियोफोन पर मिलेगी रोजमर्रा की बैंकिंग, bob World Lite ऐप लॉन्च

जियोफोन पर मिलेगी रोजमर्रा की बैंकिंग, bob World Lite ऐप लॉन्च

•  जियो और बैंक ऑफ बड़ौदा की साझेदारी, फीचर फोन यूजर्स के लिए नई सुविधा

•  बिना स्मार्टफोन भी UPI, पैसे भेजने और बिल भुगतान की सुविधा 

•  डिजिटल सेवाओं को गांव और छोटे शहरों तक पहुंचाने पर फोकस 

जियोफोन पर मिलेगी रोजमर्रा की बैंकिंग, bob World Lite ऐप लॉन्च

मुंबई, 13 अप्रैल, 2026: रिलायंस जियो ने डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के अपने प्रयास के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ मिलकर फीचर फोन यूजर्स के लिए ‘bob World Lite’ मोबाइल बैंकिंग ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप खास तौर पर जियोफोन प्राइमा 4G डिवाइस के लिए तैयार किया गया है, जिससे बिना स्मार्टफोन के भी लाखों लोग डिजिटल बैंकिंग का उपयोग कर सकेंगे।

यह ऐप फीचर फोन यूजर्स को UPI के जरिए भुगतान, पैसे भेजने, बिल भुगतान और अन्य रोजमर्रा की बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराएगा। ऐप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह कम इंटरनेट स्पीड और कीपैड फोन पर भी आसानी से काम कर सके।

इस साझेदारी के तहत ‘bob World Lite’ ऐप जियोफोन प्राइमा 4G में पहले से इंस्टॉल मिलेगा और यूजर इसे सीधे होम स्क्रीन से इस्तेमाल कर सकेंगे। मौजूदा जियोफोन यूजर्स इसे ‘जियोस्टोर’ से डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के साथ-साथ अन्य बैंकों के ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध होगा, जहां वे आसान प्रक्रिया से खुद रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

लॉन्च के मौके पर रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के प्रेसिडेंट सुनील दत्त ने कहा, “जियो का फोकस हमेशा सस्ती और बड़े स्तर पर डिजिटल सेवाएं हर भारतीय तक पहुंचाने पर रहा है। जियोफोन इस दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ यह साझेदारी उसी सफर का अगला कदम है, जिससे देशभर में लाखों यूजर्स को आसान और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग सुविधा मिलेगी।”

कंपनी का कहना है कि जियो के डिजिटल नेटवर्क और बैंक ऑफ बड़ौदा के व्यापक ग्राहक आधार के साथ यह पहल देश के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में डिजिटल बैंकिंग की पहुंच को और बढ़ाएगी।

Read More

# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि

# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI

# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश 

# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी

# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक



Post a Comment