हर क्षेत्र में अग्रणी है हमारे देश की बेटीः ब्रजेश पाठक
नारी शक्ति वंदन यात्रा में सम्मिलित हुए डिप्टी सीएम, अधिनियम में संशोधन पर पीएम का जताया आभार
कहा- घर के कामकाज में निपुणता के साथ देश के सर्वोच्च पद पर भी विराजमान है हमारी नारी शक्ति
लखनऊ, 16 अप्रैल : हमारे देश की बेटी हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। घर के कामकाज में पारंगत तो हैं ही फाइटर प्लेन उड़ाने से लेकर देश के सर्वोच्च पद (राष्ट्रपति) पर भी विराजमान हैं। हमारे देश की बेटी ने अंतरिक्ष में भी तिरंगा लहराया है। हमें अपने राष्ट्र की नारी शक्ति पर गर्व है। यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का।
वे गुरुवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के आलमबाग स्थित कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित नारी शक्ति वंदन यात्रा में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तीन दिन के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन हेतु देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल एवं दूरदर्शी सोच व नेतृत्व के चलते आज हमारे देश की बेटियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। अब संसद में 33 फीसदी अतिरिक्त सीटों के साथ ही देश की नीति निर्धारण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि आजादी के बाद से अभी तक हमारे देश की नारी शक्ति को जो हक नहीं मिल पा रहा था, प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें यह हक दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इस समय लोकसभा में 543 सीटें हैं, जो अब 33 प्रतिशत बढ़ कर 800 के ऊपर पहुंच जाएंगी। यह संदेश केवल हमारे देश में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में जाएगा कि हमारे राष्ट्र की नारी शक्ति किसी भी मामले में पीछे नहीं है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पार्षद गिरीश मिश्रा, पार्षद पीयूष दीवान, मान सिंह, महानगर मंत्री सचिन वैश्य, मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, प्राचार्या सारिका दुबे, सुमित शुक्ला, शैलेश शुक्ला, सुरेंद्र कुमार, शिवम वाजपेयी, सूर्य प्रकाश सक्सेना, आनंद त्रिपाठी, प्रतीक शर्मा, प्रशांत कुमार साहू, प्रद्योत शुक्ला, रविंद्र सिंह कोहली एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Read More
# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि
# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI
# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश
# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश
# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी
# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक



Post a Comment