BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : 20 अप्रैल को सपा कार्यालय पर पी डी ए सदभावना सम्मेलन का होगा आयोजन

बिजनौर : 20 अप्रैल को सपा कार्यालय पर पी डी ए सदभावना सम्मेलन का होगा आयोजन 

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल चौधरी 20 अप्रैल को सदभावना सम्मेलन कर पी डी ए को मजबूत करने का काम कर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं इसी कार्यक्रम को लेकर राहुल चौधरी ने सैकड़ो गांवों का तूफानी दौरा कर लोगों से सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की जोरदार अपील की 

बिजनौर : 20 अप्रैल को सपा कार्यालय पर पी डी ए सदभावना सम्मेलन का होगा आयोजन

20 अप्रैल को होने वाले भव्य कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की सांसद कुंवरानी रुचि वीरा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगी सपा नेता राहुल चौधरी ने बताया कि 20 अप्रैल को सपा कार्यालय पर पी डी ए सदभावना सम्मेलन आयोजित किया जाएगा

Read More

# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि

# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI

# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश 

# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी

# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक



सपा नेता राहुल चौधरी ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पी डी ए को लेकर सभी वर्गों और समाज के लोगों को जोड़कर सरकार बनाने का संकल्प लिया है पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक तथा अन्य सभी समाज को एक साथ लेकर हम विधानसभा चुनाव 2027 की पूरी तैयारी में है

उन्होंने आगे कहा कि हम लोग चाहते है कि  बिजनौर में भाईचारा और सदभाव बना रहे पी डी ए को लेकर सभी जाति और धर्म के लोग जुड़ रहे हैं कल भीमराव बाबा अंबेडकर जी की जयंती थी जितने कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा किए गए हैं उतने कार्यक्रम किसी अन्य पार्टी ने नहीं किए है पी डी ए को लेकर बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है इसी के तहत हम लोग सोमवार के दिन 20 अप्रैल को पी डी ए सदभावना सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं


Post a Comment