बिजनौर पुलिस को बड़ी कामयाबी, सर्विलांस और स्वाट टीम की मदद से अंतर्राजीय गिरोह के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर पुलिस को उसे समय बड़ी कामयाबी मिली जब सर्विलांस और स्वाट टीम की मदद से पुलिस ने अंतर राज्य गिरोह के तीन अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की
बिजनौर पुलिस ने अंतर राज्य चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए थाना शहर कोतवाली में हुई एक चोरी का खुलासा कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का दावा किया है इस मामले में पुलिस ने चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषण और दो लाख 48 हजार रुपए और घटना में इस्तेमाल की गई कार और बाइक को भी बरामद कर लिया है
आपको बता दें कि 13 मार्च को अमित अग्रवाल पुत्र राधे मोहन अग्रवाल निवासी यशोदा कुंज कॉलोनी निकट नीलकमल टाकीज के पास से घर का ताला तोड़कर चोर सोने चांदी के आभूषण और 5 लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए थे बिजनौर थाना कोतवाली शहर पर अमित अग्रवाल के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई थी
Read More
# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI
# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश
# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश
# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी
# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक
तभी पुलिस ने सर्विलांस और स्वाट टीम की मदद से तीन अभियुक्त वसीम पुत्र नसीम निवासी लोहिया नगर मेरठ और विनय पुत्र गंगा शरण निवासी गैसुपुर जनपद मेरठ , अरुण कुमार पुत्र बृज किशोर वर्मा निवासी शास्त्री नगर मेरठ को गिरफ्तार कर चोरी गए सोने चांदी के जेवरात और 2 लाख 48 रूपये नकद बरामद किए हैं
इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा है की 13 मार्च को एक व्यापारी की यहां चोरी की सूचना प्राप्त हुई थी सूचना के आधार पर थाना कोतवाली शहर में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था शिकायतकर्ता नहीं सोने चांदी की आभूषण और ₹500000 में चोरी होने की बात कही थी घटना की जांच करते हुए सर्विलेंस स्वाति और थाना पुलिस को घटना की खुरासे के लिए लगाया गया था रिलायंस और स्वाट टीम ने सीसीटीवी कैमरे इलेक्ट्रॉनिक सबूत के आधार पर अभियुक्त की घेराबंदी शुरू कर दी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि यह अंतर राज्य गैंग एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहा है तभी पुलिस ने छापा मारकर तीन अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर लिया है घटना में इस्तेमाल की गई कार और बाइक तथा नकद 248000 बरामद कर लिए गए हैं एक अभियुक्त अभी फरार है जिसकी तलाश जाती है
बाइट - कृष्ण गोपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर


Post a Comment