BREAKING NEWS

Big story

News

शक्ति भवन लखनऊ में स्मार्ट /प्रीपेड मीटर सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा

शक्ति भवन लखनऊ में स्मार्ट /प्रीपेड मीटर सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा

लखनऊ : शक्ति भवन लखनऊ में बिजली विभाग के उच्च तथा क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ बैठक कर स्मार्ट /प्रीपेड मीटर सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा किया एवं निर्देशित किया कि:

शक्ति भवन लखनऊ में बिजली विभाग के उच्च तथा क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ बैठक कर स्मार्ट /प्रीपेड मीटर सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा

1. स्मार्ट-प्रीपेड मीटर में उठ रहे तकनीकी मुद्दों की समीक्षा के लिए एक तकनीकी समिति बनाकर परीक्षण किया जाय और तब तक पुराने मीटरों को स्मार्ट-प्रीपेड मीटर से न बदला जाय। 

2. ⁠जहाँ प्री-पेड मीटर लग चुके हैं उनमें बैलेंस शून्य होने पर भी अगले 3 दिन अथवा दो किलोवाट तक के कनेक्शन पर रुपये 200 तक के नेगेटिव बैलेंस होने तक बिजली न काटी जाय।और रविवार या त्योहार/अवकाश के दिन बिजली न काटी जाय। 

3. ⁠स्मार्ट मीटर में बैलेंस कम होने पर SMS एवं कॉल के माध्यम से उपभोक्ताओं को सतर्क किया जाय। 

4. ⁠बिल का भुगतान करने के बाद तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल की जाय। इसके लिए 24x7 टीम लगाकर रात-दिन तकनीकी और प्रशासनिक व्यवस्था किया जाय। 

5. स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का समाधान शीघ्र किया जाय।

6. भुगतान के बाद पॉवर रिस्टोर में विलंब के लिए संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्यवाही किया जाय।

साथ ही गर्मी के दिनों में लोगों को विद्युत संबंधी कोई तकलीफ़ न पड़े इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा।


Post a Comment