BREAKING NEWS

Big story

News

ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा का बड़ा फैसला : कम लोड वाले उपभोक्ताओं को राहत

स्मार्ट /प्रीपेड मीटर पर गरीब एवं मध्यमवर्गीय उपभोक्तों को बड़ी राहत…

ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा का बड़ा फैसला : कम लोड वाले उपभोक्ताओं को राहत

1 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का 30 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन, चाहे बैलेंस कितना भी नेगेटिव हो

2 किलोवाट उपभोक्ताओं को भी राहत—₹200 तक माइनस बिल पर नहीं होगी कटौती

कनेक्शन काटने से पहले 5 अनिवार्य SMS—उपभोक्ता हित सर्वोपरि

भीषण गर्मी में अनुरक्षण एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

पूरे देश में सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति करने में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य:मंत्री श्री ए के शर्मा

ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा का बड़ा फैसला : कम लोड वाले उपभोक्ताओं को राहत

गरीब एवं मध्यम वर्ग के विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट /प्रीपेड मीटर से एक दिक्कत यह आ रही है कि वो रोज़-रोज़ की अपनी कमाई में से प्रीपेड मीटर के रिचार्ज के लिए पैसे नहीं जुटा पा रहे। साथ ही उन्हें अपनी रोजी-रोटी की व्यस्तता के कारण हमेशा बैलेंस चेक करने का समय या आदत नहीं है।

उपरोक्त समस्या के दृष्टिगत हमने उन्हें बड़ी राहत देने का महत्वूर्ण निर्णय लिया है। 

जिसके अनुसार अब : 

1. सबसे कम भार वाले (1 किलोवाट) घरेलू उपभोक्ता अब 30 दिन पर अपना प्रीपेड मीटर रिचार्ज कर सकते हैं। इस दरम्यान स्मार्ट /प्रीपेड मीटर पर उनकी बिजली नहीं कटेगी। 

2. अर्थात् 1 किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं का  प्री-पेड मीटर अब  सामान्य/पोस्ट-पेड मीटर की तरह ही कार्य करेगा। जैसे आप पहले मासिक बिल भरते थे वैसे ही 30 दिन पर या उससे पहले अपना प्रीपेड मीटर रिचार्ज कराते रहें। 

3. वहीं 2 किलोवाट भार तक के घरेलू उपभोक्ता को पूर्व की व्यवस्थानुसार उनका बैलेंस शून्य होने पर भी अगले 3 दिन अथवा रुपये 200 तक के निगेटिव बैलेंस होने तक बिजली नही काटी जाएगी।

4. यह भी पुनः निर्देशित किया है कि किसी भी स्थिति में रविवार या त्योहार/सार्वजनिक अवकाश के दिन बिजलीl नही काटी जाएगी। 

5. साथ ही यह भी कहा है कि स्मार्ट मीटर में बैलेंस कम होने पर पाँच बार एसएमएस के माध्यम से उपभोक्ताओं को सतर्क किया जाय। 

6. निरंतर सुनिश्चित किया जा रहा है कि बिल का भुगतान /रिचार्ज करने के बाद तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल हो। इसके लिए 24x7 टीम लगाकर रात-दिन की तकनीकी और प्रशासनिक व्यवस्था की गई है। 

7. हाल पुराने मीटरों को स्मार्ट-प्रीपेड मीटर से बदलने का कार्य स्थगित किया गया है।फिर भी हाल के स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का समाधान हमारी प्राथमिकता है।

गर्मी के दिनों में लोगों को विद्युत संबंधी कोई तकलीफ़ न पड़े इसके लिए ऊर्जा परिवार रात-दिन कार्यरत है। 

Read More

# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि

# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI

# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश 

# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी

# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक




Post a Comment