BREAKING NEWS

Big story

News

लखनऊ : विकास नगर में हुए अग्निकांड के बाद तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे डिप्टी सीएम

सरकार हर परिस्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ  : ब्रजेश पाठक

विकास नगर में हुए अग्निकांड के बाद तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे डिप्टी सीएम 

प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी

सरकार हर परिस्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ  : ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 15 अप्रैल : राजधानी के विकास नगर इलाके में हुए अग्निकांड का संज्ञान लेते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। पीड़ित परिवारों के साथ हर परिस्थिति में उत्तर प्रदेश सरकार खड़ी है। डिप्टी सीएम ने मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों को बुलाया एवं घटना में घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने घटनास्थल पर ही जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ इस घटना में बचाव कार्यों को लेकर विस्तृत वार्ता की।


Read More

# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि

# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI

# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश 

# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी

# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक



Post a Comment