BREAKING NEWS

Big story

News

भारत के उभरते लीडर्स पर दुनिया की नजर, रिलायंस के साथ ‘TIME100 Next’ की शुरुआत

भारत के उभरते लीडर्स पर दुनिया की नजर, रिलायंस के साथ ‘TIME100 Next’ की शुरुआत

•  उभरते भारतीय लीडर्स की लिस्ट और गाला का आयोजन मुंबई में होगा 

•  दिसंबर 2026 में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में होगा कार्यक्रम 

•  कला, विज्ञान, बिजनेस समेत कई क्षेत्रों के 100 चेहरों को मिलेगा मंच 

•  इस पहल के तहत भारत और भारतीय मूल के 100 उभरते लीडर्स को चुना जाएगा

भारत के उभरते लीडर्स पर दुनिया की नजर, रिलायंस के साथ ‘TIME100 Next’ की शुरुआत •  उभरते भारतीय लीडर्स की लिस्ट और गाला का आयोजन मुंबई में होगा   •  दिसंबर 2026 में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में होगा कार्यक्रम   •  कला, विज्ञान, बिजनेस समेत कई क्षेत्रों के 100 चेहरों को मिलेगा मंच   •  इस पहल के तहत भारत और भारतीय मूल के 100 उभरते लीडर्स को चुना जाएगा


भारत के उभरते लीडर्स पर दुनिया की नजर, रिलायंस के साथ ‘TIME100 Next’ की शुरुआत

न्यूयॉर्क/मुंबई, 24 अप्रैल, 2026: वैश्विक मीडिया ब्रांड TIME ने भारत में पहली बार ‘TIME100 Next India’ लॉन्च करने का ऐलान किया है, जो रिलायंस के साथ साझेदारी में आयोजित किया जाएगा। इस पहल के तहत भारत और भारतीय मूल के 100 उभरते लीडर्स को चुना जाएगा। जो देश के भविष्य को दिशा दे रहे हैं। इसकी घोषणा न्यूयॉर्क में आयोजित TIME100 गाला के दौरान TIME की सीईओ जेसिका सिबली और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक एवं चेयरपर्सन नीता मुकेश अंबानी ने की।

‘TIME100 Next India’ सूची TIME के संपादकों द्वारा तैयार की जाएगी और इसमें कला, विज्ञान, व्यवसाय, खेल और सामाजिक क्षेत्रों के उभरते प्रतिभाओं को शामिल किया जाएगा। यह सूची ऑनलाइन जारी की जाएगी और दिसंबर 2026 में मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में एक खास गाला के साथ इसे सेलिब्रेट किया जाएगा।

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने कहा, “TIME के साथ यह साझेदारी हमारे लिए खास है, क्योंकि इसके जरिए हम पहली बार TIME100 Next India को मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में ला रहे हैं। हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि दुनिया की बेहतरीन चीजें भारत आएं और भारत की बेहतरीन प्रतिभा दुनिया तक पहुंचे।”

TIME की चीफ़ एग्ज़ीक्यूटिव ऑफिसर जेसिका सिबली ने कहा, “हम पहली बार TIME100 Next को भारत ला रहे हैं और इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। TIME100 Next India लीडर्स की अगली पीढ़ी को पहचानने और उन्हें एक मंच पर लाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस पहल को संभव बनाने के लिए हम रिलायंस के आभारी हैं।”

TIME के मुताबिक ‘TIME100 Next’ प्लेटफॉर्म उन लीडर्स को पहचान देने के लिए जाना जाता है, जो आने वाले दशकों को आकार देंगे। भारत में इसका विस्तार इस वैश्विक पहल का पहला अंतरराष्ट्रीय संस्करण है। पहली TIME100 Next India सूची और गाला के बारे में अतिरिक्त विवरण आने वाले महीनों में घोषित किए जाएंगे।

Read More

# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि

# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI

# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश 

# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी

# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक




Post a Comment