BREAKING NEWS

Big story

News

अनीस मंसूरी ने साधा निशाना कहा फोटो खिचवाने को साइकिल से चल रहे नेता, ई-बाइक और ई-स्कूटर से जीएसटी और आरटीओ फीस हटाने की मांग

अनीस मंसूरी ने साधा निशाना कहा फोटो खिचवाने को साइकिल से चल रहे नेता, ई-बाइक और ई-स्कूटर से जीएसटी और आरटीओ फीस हटाने की मांग 

​लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व मंत्री और पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी ने साइकिल को लेकर चल रही देशव्यापी चर्चाओं के बीच एक बड़ा राजनीतिक बयान जारी किया। श्री मंसूरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपील के बाद साइकिल को बढ़ावा देने की बात कही जिसे उन्होंने समाजवादी पार्टी की वैचारिक जीत और उसकी दूरदर्शिता पर मुहर बताया ...

अनीस मंसूरी ने साधा निशाना कहा फोटो खिचवाने को साइकिल से चल रहे नेता, ई-बाइक और ई-स्कूटर से जीएसटी और आरटीओ फीस हटाने की मांग

अनीस मंसूरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा से साइकिल को केवल एक 'चुनाव चिन्ह' नहीं, बल्कि आम आदमी की गरिमा और आत्मनिर्भरता के सशक्त माध्यम के रूप में प्रतिष्ठित किया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सालों तक जो लोग इसे छोटा समझते थे, आज वही इसे 'फिट इंडिया' और 'ऊर्जा संरक्षण' का नेशनल ब्रांड बता रहे हैं। यह साबित करता है कि जो रास्ता समाजवादियों ने सालों पहले चुना था, वही आज देश को बचाने का एकमात्र विकल्प है। साइकिल अब राजनीति के गलियारों से निकलकर देशहित और पर्यावरण सुधार का सबसे बड़ा संदेश बन चुकी है। अनीस मंसूरी ने प्रधानमंत्री से मांग की कि जनता को आर्थिक राहत देनी चाहिए

​टैक्स मुक्त सवारी : केंद्र और राज्य सरकारें साइकिल, ई-बाइक और ई-स्कूटर पर से जीएसटी और आरटीओ फीस को तत्काल प्रभाव से शून्य करें।

​गरीब को प्रोत्साहन: आम जनता को पर्यावरण-हितैषी परिवहन साधनों को खरीदने के लिए भारी सब्सिडी और विशेष छूट दी जाए

​अब सपा की पहचान' बनी 'देश की जरूरत'

​श्री मंसूरी ने कहा कि साइकिल अब किसी दल के दायरे से बाहर निकलकर राष्ट्रीय आवश्यकता बन गई है। उन्होंने कहा कि अगर आज देश का पैसा पेट्रोल-डीजल के बजाय बच रहा है और प्रदूषण कम हो रहा है, तो इसका श्रेय उस 'साइकिल' को जाता है जिसे समाजवादियों ने सींचा है। उन्होंने अंत में बेहद सधे हुए अंदाज में कहा, "साइकिल चलाना सिर्फ एक एक्सरसाइज नहीं, बल्कि देश के प्रति वफादारी और महंगाई के खिलाफ एक मौन क्रांति है। हम खुश हैं कि आज पूरा देश उसी रास्ते पर चलने की बात कर रहा है, जिसकी बुनियाद समाजवाद पर टिकी है। अब सरकार को चाहिए कि वह टैक्स कम करके साइकिल को हर गरीब के लिए सुलभ बनाए।" 

Read More

# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि

# लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन 

# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI

# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश 

# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी

# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक



Post a Comment