BREAKING NEWS

Big story

News

संयुक्त प्रयास से प्राप्त करेंगे विकसित भारत का लक्ष्यः ब्रजेश पाठक

संयुक्त प्रयास से प्राप्त करेंगे विकसित भारत का लक्ष्यः ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ने कहा- केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें प्रसार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान- 2026 प्रशिक्षण वर्ग को किया संबोधित 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान- 2026 प्रशिक्षण वर्ग को किया संबोधित

अयोध्या/लखनऊ, 16 मई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को हम सभी को संयुक्त रूप से प्रयास कर प्राप्त करना है। उत्तर प्रदेश इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। 

वे शनिवार को अयोध्या स्थित विश्व हिंदू परिषद ओंकार सभागृह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान- 2026 प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम सभी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। साथ ही विकसित राष्ट्र के निर्माण के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु अपने कार्यों को संपादित करना है। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र के साथ प्रगति पथ पर लगातार अग्रसर है। हमारा लक्ष्य देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन को आसान बनाना और केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा संचालित योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। 


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा हर वर्ग के लिए विकास योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इनमें किसान, मजदूर, महिला, युवा, बुजुर्ग सभी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना, आयुष्मान भारत योजना भी संचालित की जा रही है, जिसके तहत पांच लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज लोगों को मुहैया कराया जा रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि पूर्व में घर में अगर कोई व्यक्ति गंभीर बीमारी से ग्रसित हो जाता था तो इसका खामियाजा पूरे परिवार को उठाना पड़ता था। महिलाओं को अपने गहने तक गिरवी अथवा बेचने भी पड़ रहे थे। 

उन्होंने कहा कि अब यह स्थिति नहीं है। आयुष्मान भारत योजना से उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोग लाभांवित हो रहे हैं। पांच करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत कार्ड बना कर उत्तर प्रदेश ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में हम सभी को संयुक्त रूप से कार्य करना है। 

इस अवसर पर प्रदेश सहसंयोजक, प्रशिक्षण महाअभियान राजकुमार, भाजपा के लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी,  एमएलसी मुकेश शर्मा, एमएलसी पवन सिंह चौहान, पूर्व राज्यमंत्री मोहसिन रजा, विधायक नीरज बोरा, विधायक ओपी श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, महामंत्री एवं संयोजक, प्रशिक्षण अभियान, लखनऊ महानगर सत्येंद्र सिंह एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Read More

# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि

# लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन 

# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI

# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश 

# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी

# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक



Post a Comment