बिजनौर : समाजवादी पार्टी में नव नियुक्त प्रदेश सचिव युवा नेता राशिद राईन का जोरदार स्वागत
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर, समाजवादी पार्टी में नव नियुक्त प्रदेश सचिव युवा नेता राशिद राईन का शनिवार को पार्टी कार्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इससे पहले राशिद राइन का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया सपा के प्रदेश सचिव राशिद राइन एक बड़े मकसद को लेकर राजनीति में उतरे हैं उनका समाज में एक बड़ा स्थान है वह कई सालों से गरीब और मजलूम लोगों की सेवा करते आ रहे हैं
विशाल काफिले के साथ पहुंचे राशिद राईन को जिला अध्यक्ष हनी फैसल, पूर्व मंत्री एवं नगीना विधायक मनोज पारस, पूर्व जिला अध्यक्ष शेख ज़ाकिर हुसैन, शमशाद अंसारी समेत तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
शनिवार को नवनियुक्त प्रदेश सचिव राशिद राईन अपने चांदपुर रोड स्थित कैम्प कार्यालय से भारी कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ पार्टी जिला कार्यालय पहुंचे। पूरे रास्ते कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए उनके साथ चले। इस दौरान राशिद राईन ने नुमाइश ग्रोउंड चोरहे पर पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यर्पण भी किया। कार्यालय पहुंचने पर माहौल उत्साहपूर्ण रहा और ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’, ‘राशिद राईन जिंदाबाद’ के नारे गूंजते रहे।
इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश सचिव राशिद राईन ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत के साथ निभाऊंगा। मैं सपा का सच्चा सिपाही बनकर जमीन से जुड़कर काम करूंगा। पार्टी के हर कार्यकर्ता को साथ लेकर आगे बढ़ूंगा। 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां हम अभी से जोर-शोर से शुरू कर देंगे। हर बूथ, हर गांव तक सपा की विचारधारा पहुंचाएंगे और जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को उठाएंगे। विकास, रोजगार, किसान और युवा के मुद्दों पर हमारी पार्टी मजबूती से लड़ेगी।” उन्होंने कहा कि मुझे प्रदेश में जहां कहीं भी भेजा जाएगा में सपा के सिपाही के रूप में काम करते हुए सपा को जीत दिलाने का काम करूंगा उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाये रखने का आह्वान किया
Read More
# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि
# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI
# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश
# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश
# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी
# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक
इस मौके पर जिला अध्यक्ष हनी फैसल ने राशिद राईन के स्वागत के बाद कहा की राशिद राइन जैसे युवा, ऊर्जावान और समर्पित नेता को प्रदेश सचिव बनाकर अखिलेश यादव जी ने बिजनौर जिले को नई ताकत दी है। राशिद राईन के नेतृत्व में अब पार्टी और अधिक संगठित एवं मजबूत होगी। 2027 में सपा की जीत तय है। हम सभी नेता-कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। बिजनौर में सपा का संगठन पहले से मजबूत है, अब इसे और विस्तार देना है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। नेताओं का मानना है कि राशिद राईन की नियुक्ति युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने और 2027 के आगामी चुनावी तैयारियों को नई दिशा देने वाली साबित होगी। इस दौरान राशिद राईन के साथ शारिक सुल्तान, मोहम्मद शनावर सिद्दीकी, खालिद सिद्दीकी, पंकज अग्रवाल, जयप्रकाश चंदेल, माजिद हुसैन, वसीक कुरैशी, सभासद आदिल एडवोकेट, अंज़ार राईन, असलम मॉनसून, याकूब मुनसँ, शकील अहमद, शारिक राणा, रफीक राइन, फरहान राइन, दानिश होटल, अबरार अहमद, फहीम अहमद,शादाब राइन, वसीक चौधरी, शारिक सभासद, फहाद काज़ी , शैफी, मिन्नी आदि सैकड़ो समर्थक मौजूद रहे।
बाइट : राशिद राइन, प्रदेश सचिव

Post a Comment