BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : गंगा के उफान पर सिंचाई विभाग अलर्ट, बैराज पर 24 घंटे निगरानी

बिजनौर : गंगा के उफान पर सिंचाई विभाग अलर्ट, बैराज पर 24 घंटे निगरानी

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

पहाड़ों पर हो रही लगातार मूसलाधार बारिश का असर अब गंगा नदी के जलस्तर पर भी दिखाई दे रहा है। गंगा उफान पर है और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सिंचाई विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पूर्वी गंगा नहर खंड-5 के अधिशासी अभियंता केपी सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ बैराज पहुंचकर गंगा नदी का निरीक्षण किया और हालात का जायजा लिया।

बिजनौर : गंगा के उफान पर सिंचाई विभाग अलर्ट, बैराज पर 24 घंटे निगरानी

गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पूर्वी गंगा नहर खंड-5 के अधिकारी लगातार नदी और तटबंधों की निगरानी कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता केपी सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने बैराज पर पहुंचकर गंगा के हालात का निरीक्षण किया।

पहाड़ों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में सिंचाई विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात अलर्ट मोड पर हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।


वहीं, रावली से बैराज तक के तटबंध को भी पूरी तरह दुरुस्त कर दिया गया है। विभाग की ओर से तटबंध की स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

अधिशासी अभियंता केपी सिंह ने बताया कि गंगा के उफान को देखते हुए विभाग की पूरी टीम 24 घंटे एक्टिव है और लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आज गंगा नदी से करीब 1 लाख 69 हजार क्यूसेक पानी पास हो रहा है, जबकि 5 अगस्त को जलप्रवाह 2 लाख 16 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया था।

बाइट – केपी सिंह, अधिशासी अभियंता, पूर्वी गंगा नहर खंड-5


Post a Comment