बिजनौर : मातृशक्ति योजना में बुजुर्ग महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर : पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर मातृशक्ति योजना में बुजुर्ग महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा पर प्रदेश की भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धनगर समाज ने आभार व्यक्त किया।
बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य योगेन्द्र पाल योगी के नेतृत्व में धनगर समाज के युवा रामलीला चौराहा स्थित पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर एकत्रित हुए। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृशक्ति योजना में बुजुर्ग महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा पर आभार जताया। इस अवसर पर योगेन्द्र पाल योगी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार महापुरुषों को सम्मान दे रही है, मातृशक्ति योजना अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर शुरू कर सरकार ने सम्मान दिया है।
इस योजना में 60 वर्ष से अधिक की बुजुर्ग महिलाएं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की बुजुर्ग महिलाओं के लिए यह योजना शुरू कर नारी सम्मान का उदाहरण दिया है। इससे पूर्व धनगर समाज के युवाओं ने पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
इस अवसर पर रामगोपाल धनगर, एमपी सिंह धनगर, अतुल पाल धनगर, अमित पाल, रामसिंह पाल, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, जयवीर पाल सोनू, दीपक पाल धनगर, अक्षय हनी, युवराज पाल एडवोकेट, ओम प्रकाश पाल, राजकुमार पाल, हेमेंद्र पाल, मुकेश पाल व देवेंद्र पाल चीनू आदि शामिल रहे।

Post a Comment