BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : गांव में भीख मांग रहे दो भिखारी पर पर 5 साल की बच्ची को उठाने का लगा आरोप

बिजनौर : गांव में भीख मांग रहे दो भिखारी पर पर 5 साल की बच्ची को उठाने का लगा आरोप 

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : गांव में भीख मांग रहे दो भिखारी पर पर 5 साल की बच्ची को उठाने का लगा आरोप 

ग्रामीणों ने आरोपियों की पिटाई की, सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल

बिजनौर : गांव में भीख मांग रहे दो भिखारी पर पर 5 साल की बच्ची को उठाने का लगा आरोप

स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बूढ़ेरन से गायब मासूम बच्ची संदिग्ध लोगों के पास मिली, परिजनों ने किया हंगामा

स्योहारा। ग्राम बूढ़ेरन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई मासूम बच्ची के संदिग्ध लोगों के पास मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बच्ची के बरामद होने की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा करते हुए वहां मौजूद दो संदिग्ध व्यक्तियों की कथित रूप से पिटाई कर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस बच्ची के लापता होने से लेकर उसके संदिग्ध लोगों के पास मिलने तक की पूरी घटना की जांच में जुटी है।

घटना के बाद गांव एवं आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment