BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : सिंचाई विभाग के लखनऊ से चीफ इंजीनियर उपेंद्र कुमार अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे बिजनौर

बिजनौर : सिंचाई विभाग के लखनऊ से चीफ इंजीनियर उपेंद्र कुमार अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे बिजनौर

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बैराज तटबंध की सुरक्षा को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारी मां गंगा की पूजा अर्चना कर गंगा के रौद्र रूप को शांत करने के लिए आरती कर रहे हैं 

बिजनौर : सिंचाई विभाग के लखनऊ से चीफ इंजीनियर उपेंद्र कुमार अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे बिजनौर

जी हां विभाग के अधिकारी 24 घंटे तटबंध की सुरक्षा को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं गंगा के उफनते हुए रूप को देखते के बाद  सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता करणपाल सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ तटबंध पर मां गंगा की पूजा अर्चना की है पानी के भीतर जमी हुई सिल्ट और साफ सफाई के लिए भी लखनऊ से आई टीम ने बारीकी से मुआयना किया 

उल्लेखनीय है कि तटबंध की सुरक्षा को देखते हुए लखनऊ से मुख्य अभियंता उपेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता विजय कुमार, अधिशासी अभियंता प्रणव सिंह,  सहायक अभियंताओं की टीम के साथ बिजनौर बैराज पर पहुंचे उन्होंने हाइड्रोलिक ड्रेजर्स से तैयार किए गए जल मार्ग और धारा का बारीकी से मुआयना किया टीम ने अपने निरीक्षण में पाया कि चैनल की चौड़ाई 300 से 400 मीटर है जिसकी गहराई 7 से 8 मीटर है अधिशासी अभियंता करणपाल सिंह ने बताया कि तटबंध की देखरेख के लिए विभाग की टीम 24 घंटे निगरानी कर रही है पूरा अमला तटबंध पर मौजूद है




Post a Comment