BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : नूरपुर में रोडवेज बस की चपेट में आकर महिला की मौत

बिजनौर : नूरपुर में रोडवेज बस की चपेट में आकर महिला की मौत

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

बिजनौर के नूरपुर में रविवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंडी समिति के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर स्टेट हाईवे-74 पर हंगामा शुरू कर दिया और चालक की गिरफ्तारी के साथ मुआवजे की मांग पर अड़ गए। कई घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना पर सीओ चांदपुर देश दीपक और एसडीएम मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।

बिजनौर : नूरपुर में रोडवेज बस की चपेट में आकर महिला की मौत

दरअसल, नूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम राजा का ताजपुर निवासी कुणाल अपनी मां गुड़िया के साथ बाइक जलावदीपुर में आयोजित नामकरण संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। रविवार दोपहर करीब 12 बजे जब वे नूरपुर सब्जी मंडी के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आ गई।  जिससे गुड़िया की मौके पर ही मौत हो गई।  वहीं बेटा कुणाल घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रोडवेज बस को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद परिजन मौके पर पहुंचे और चालक की गिरफ्तारी तथा परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया।

हंगामे के चलते स्टेट हाईवे-74 पर यातायात प्रभावित रहा। बस में सवार यात्रियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। करीब तीन बजे कुछ युवकों ने सड़क को पूरी तरह जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ चांदपुर देश दीपक और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने तथा यातायात सुचारू कराने का प्रयास किया। थाना अध्यक्ष परवेज कुमार ने बताया कि परिजनों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।






Post a Comment