BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : गंगा बैराज से रावली तक बने तटबंध निर्माण को लेकर डीएम और सिंचाई विभाग ने वास्तविक खर्च और कार्य की स्थिति स्पष्ट की

बिजनौर : गंगा बैराज से रावली तक बने तटबंध निर्माण को लेकर डीएम और सिंचाई विभाग ने वास्तविक खर्च और कार्य की स्थिति स्पष्ट की

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर में गंगा बैराज से रावली तक बने तटबंध के निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह ने तटबंध पर 150 करोड़ रुपये खर्च होने का आरोप लगाते हुए इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। वहीं, डीएम और सिंचाई विभाग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए वास्तविक 46 करोड़ खर्च और कार्य की स्थिति स्पष्ट की।

बिजनौर : गंगा बैराज से रावली तक बने तटबंध निर्माण को लेकर डीएम और सिंचाई विभाग ने वास्तविक खर्च और कार्य की स्थिति स्पष्ट की

पूर्व सांसद राजा भारतेंदर सिंह ने एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में दावा किया कि तटबंध निर्माण पर 150 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जापानी तकनीक से बने इस तटबंध के बावजूद, यह श्राद्ध शुरू होने से पहले ही कटान का शिकार हो गया। उन्होंने सवाल उठाया कि 150 करोड़ रुपये आखिर कहां खर्च हुए, क्योंकि इसका कोई परिणाम नजर नहीं आ रहा है। साथ ही उन्होंने कई अन्य बिजनौर विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य पर भी सवाल उठाए।

इस पूरे मामले पर बिजनौर की जिलाधिकारी (डीएम) जसजीत कौर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पिछले साल गंगा बैराज से लगा तटबंध करीब डेढ़ किलोमीटर तक क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद सुरक्षा कार्यों के लिए प्रस्ताव भेजे गए थे।

डीएम ने आगे बताया कि कुल 96 करोड़ रुपये के तीन प्रस्ताव भेजे गए थे। इनमें से सबसे संवेदनशील क्षेत्र के लिए 46 करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ था और उस पर काम भी कराया गया है। बाकी 46 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य अभी टेंडर प्रक्रिया में हैं, जिन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ठ किया कि 46 करोड़ रुपये का उपयोग हो चुका है और सबसे संवेदनशील क्षेत्र में कार्य पूरा होने से तटबंध अब सुरक्षित है।

डीएम जसजीत कौर ने यह भी बताया कि कराए गए कार्य की जांच भी की गई है। लखनऊ से (चीफ इंजीनियर) और उनकी टीम ने मौके का दौरा किया और कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया है।

उधर सिंचाई खंड 5 के अधिशासी अभियंता करणपाल सिंह ने बताया कि टोटल 94 करोड़ के कार्य सेंक्शन हुए है जिसमें 35 करोड़ का एक एसीबीएम का कार्य पूर्ण हो चुका है बाकी स्टड के काम हुए टोटल 46 करोड़ का काम पूर्ण हो चुका है जो कार्य हुए हैं वह पूर्णतया सुरक्षित हैं कहीं किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। 

वहीं उनसे पूर्व सांसद द्वारा डेढ़ सौ करोड रुपए के आरोप की वीडियो के संबंध में जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि ओन्ली 94 करोड रुपए के काम सैंक्शन हुए हैं जिनमें से टोटल 46 करोड़ के कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की की बयान बाजी की जांच होनी चाहिए और वह डीएम से मिलकर इस पूरे प्रकरण को बताएंगे और इस पूरे प्रकरण की प्रेस नोट भी जारी करने का आग्रह करेंगे। साथ उन्होंने यह भी कहा कि सांसद जी खुद इस पूरे काम की जानकारी ले सकते हैं कि कितने रुपए सेंक्शन हुए और कितने का काम हुआ।

Post a Comment