BREAKING NEWS

Big story

News

बारिश में भीगते हुए पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बॉन्डेड डॉक्टर्स की मांगों को सुना

लखनऊ...ब्रेकिंग न्यूज़ : वेतन में असमानता को लेकर हजरतगंज के अटल चौक पर धरने पर बैठे बॉन्डेड डॉक्टर्स से मिले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

बारिश में भीगते हुए पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बॉन्डेड डॉक्टर्स की मांगों को सुना

बारिश में भीगते हुए पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बॉन्डेड डॉक्टर्स की मांगों को सुना

डिप्टी सीएम ने वेतन विसंगति दूर करने एवं समान वेतनमान लागू करने की घोषणा की 

कहा- जल्द जारी होगा शासनादेश

धरना स्थल से ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर दिए आवश्यक निर्देश

कहा - आप सभी मेरा परिवार, हर परिस्थिति में सरकार और व्यक्तिगत तौर पर मैं, आपके साथ खड़ा हूं। किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देंगे


बॉन्डेड डॉक्टर्स का लागू होगा समान वेतनमान: ब्रजेश पाठक

कहा- गुरुवार तक जारी होगा शासनादेश, मांगों को लेकर अटल चौक पर एकत्रित हुए थे बॉन्डेड चिकित्सक 

डिप्टी सीएम के आश्वासन से खिले चिकित्सकों के चेहरे 

रिपोर्ट : आमिर रिज़वी, लखनऊ, 9335280142 

लखनऊ, 02 सितंबर : प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में कार्यरत बॉन्डेड डॉक्टर्स की वेतन संबंधी मांगों को लेकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को हजरतगंज स्थित अटल चौक पहुंचे। बारिश के बीच धरना स्थल पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से भेंट कर उनकी समस्याओं और मांगों को आत्मीयता से सुना एवं समान वेतनमान लागू करने हेतु आश्वस्त किया।  

बॉन्डेड डॉक्टर्स द्वारा वेतन में असमानता और वेतन विसंगति का मुद्दा उठाए जाने पर उप मुख्यमंत्री ने समान वेतनमान लागू करने की घोषणा की। उन्होंने चिकित्सकों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग के संबंध में कल तक शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। डिप्टी सीएम ने इस संबंध में मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर आवश्यक निर्देश दिए। 

डिप्टी सीएम के इस कथन से बॉन्डेड चिकित्सकों के चेहरे खिल गए। इस दौरान ब्रजेश पाठक ने कहा कि “आप सभी मेरे परिवार का हिस्सा हैं। आपका सम्मान, अधिकार और हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। हर परिस्थिति में प्रदेश सरकार और व्यक्तिगत रूप से मैं आपके साथ मजबूती से खड़ा हूं।” उप मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद बॉन्डेड डॉक्टर्स ने अपनी मांगों के समाधान की दिशा में उनकी पहल का स्वागत किया।

Post a Comment