BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : गुलदार को पकड़ने को लगाए पिंजड़े से लापरवाही पर नाराज़गी

बिजनौर : गुलदार को पकड़ने को लगाए पिंजड़े से लापरवाही पर नाराज़गी 

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर में गुलदार के हमलों से लोगों में भय का माहौल है कई बार गुलदार हमले कर चुके हैं जिसके बाद से बिजनौर वन विभाग गुलदार को पकड़ने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है और जहां से भी सूचना मिलती है गुलदार की वहां पर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जा रहे हैं 

बिजनौर में गुलदार के हमलों से लोगों में भय का माहौल है कई बार गुलदार हमले कर चुके हैं जिसके बाद से बिजनौर वन विभाग गुलदार को पकड़ने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है

गौरतलब है कि नजीबाबाद वन क्षेत्र के एक गांव में वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है उसे पिंजरे की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है

दरअसल नजीबाबाद वन क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे में बच्चों ने इस गुलदार को पकड़ने वाले पिंजरे को अपना खेलने का खिलौना बना लिया खेल-खेल में बच्चे इस पिंजरे में जाकर बैठ रहे हैं और एक बच्चा ऊपर से उसका दरवाजा खटखटा बंद कर रहा है जिससे वन विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश है 


वन विभाग पूरे जिले में गुलदार को पकड़ने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहा है लेकिन ग्रामीण लगाए गए पिंजरे से कभी तो मुर्गा चोरी कर लेते हैं कभी किसी और प्रकार से पिंजरे के साथ खिलवाड़ करते हैं 

वन विभाग की ओर से खेत पर जाने वाले किसानों और आम लोगों को भी विभाग की ओर से विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम चलाकर जागरूक किया जा रहा है जिससे किसान अपनी सुरक्षा कर सके और लोगों में जागरूकता को लेकर एक संदेश जा सके

इस मामले को लेकर डीएफओ बिजनौर का कहना है कि यह रामपुर जयपुर का मामला है जिसमें गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है यह बहुत दुखद घटना है जी दिन को लेकर बच्चे खेल रहे हैं इसमें उनका भी चोट लग सकती है आप देख रहे हैं कितनी तेजी के साथ एक बच्चा ऊपर से पिंजरे का दरवाजा बंद कर रहा है और जिस समय बच्चे वहां पर है इस समय वहां पर गुलदार भी आ सकता है जो बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है इसलिए सभी लोगों से अपील है कि गुलदार से चौकस रहे और सुरक्षित तरीके से ग्रुप बनाकर शोर करते हुए जंगल जाए

बाइट : जय कुशवाहा, फॉरेस्ट ऑफिसर


Post a Comment