BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर की डॉक्टर रचना पाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, और सीएम को एक माँग पत्र भी सौंपा

बिजनौर की डॉक्टर रचना पाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, और सीएम को एक माँग पत्र भी सौंपा

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर की डॉक्टर रचना पाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की हैं और सीएम को एक माँग पत्र भी सौंपा है रचना पाल की इस मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है जी हां बिजनौर की तेज तरार भाजपा नेत्री डॉक्टर रचना पाल नहटौर विधानसभा से अपनी 2027 के लिए दावेदारी पेश कर रही हैं 

बिजनौर की डॉक्टर रचना पाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, और सीएम को एक माँग पत्र भी सौंपा

एक खास मुलाकात में डॉक्टर रचना पाल ने कहा कि विकास की गंगा बहाने के लिए मैं नहटौर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हूं डॉ रचना पाल ने सीएम सामने बिलाई शुगर मिल में किसानों के गन्ने का समय से भुगतान ना करने का भी मामला उठाया है उन्होंने मुख्यमंत्री से सड़कों के बारे में जो समस्याएं थी उनसे भी अवगत कराया है








उन्होंने आगे कहा कि वोट डालने के लिए बुथ बहुत दूर-दूर बने हुए हैं हमारे विधानसभा क्षेत्र में जहां जहां इस तरह की समस्या है वहां पर और बूथ बनाने की भी उन्होंने मांग की है उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी सभी मांगों को गंभीरता के साथ सुना है और जल्द ही उन्हें पूरा करने का भी आश्वासन दिया है डॉक्टर रचना पाल भारतीय जनता पार्टी में 15 साल से काम कर रही है वह सेवा भारती मातृ मंडल में जिला अध्यक्ष और जिला मंत्री के पद पर रह चुकी है

डॉ रचना पाल ने आगे बताया कि उनका मकसद समाज की सेवा करना है इसी उद्देश्य से वह 2027 में नेटवर्क विधानसभा से टिकट के लिए प्रयास कर रही है उन्होंने बताया कि क्षेत्र में भाजपा के दो बार के विधायक पहले से मौजूद हैं इसलिए वहां विकास भी जरूर हुआ होगा

लेकिन जनता ने कई तरह की समस्याएं उनके सामने रखी है वह अब तक लगभग 150 गांव का तूफानी द्वारा कर चुकी है साथ बिजनौर से कोतवाली देहात को जोड़ने वाले रोड पर लगे टोल टैक्स के बारे में उन्होंने बताया कि कई बार लोगों ने उनसे भी इस जटिल समस्या को उठाया है 

उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा की 25 किलोमीटर के इस रोड पर स्थानीय लोगों को टोल टैक्स न देना पड़े इसके लिए वह प्रयास करेगी उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जगह-जगह लाइट की भी समस्या है साथ ही हेल्थ और शिक्षा के लिए भी क्षेत्र में बहुत काम करने की जरूरत है उनका प्रयास रहेगा क्षेत्र में अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हो और शिक्षा के क्षेत्र में भी वहां पर अच्छे स्कूल और कॉलेज बनाई जाए जिससे बच्चों को पढ़ने के लिए दूर न जाना पड़े उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह केवल नहटौर को ही अपना क्षेत्र न रखकर तीन जगह रखेगी जिसमें बारूकी नहटौर हल्दौर तीन जगह होगी जिससे किसी की कोई समस्या हो और मुझसे मिलने में आसानी हो सके

बाइट डॉ रचना पाल भाजपा नेता





Post a Comment