BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट

बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर में जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के लिए अलग से 113 नंबर रूम में ओपीडी कक्ष बनाया गया है

स्वाइन फ्लू की रोकथाम और इलाज के लिए जिला मेडिकल अस्पताल में विशेष व्यवस्थाएं स्थापित कर दी गई हैं।

बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट



स्वाइन फ्लू के दृष्टिगत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय, बिजनौर में मरीजों की सुविधा और संक्रमण नियंत्रण के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

इस मामले को लेकर सीएमएस डॉक्टर त्यागी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वाइन फ्लू से निपटने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अस्पताल में दवाई, वार्ड और जांच की अलग-अलग मुकम्मल व्यवस्था की गई है।

अस्पताल में की गई मुख्य व्यवस्थाएं:

- फीवर क्लीनिक: बुखार के मरीजों के लिए अलग से फीवर क्लीनिक बनाई गई है, जहां अलग डॉक्टर तैनात रहेंगे।

- अलग जांच व्यवस्था: मरीजों की जांच सेपरेट तरीके से की जाएगी ताकि संक्रमण न फैले।

- आवागमन के अलग रास्ते: मरीजों के आने-जाने के लिए अलग रास्ते बनाए गए हैं जिससे आम मरीजों को असुविधा न हो।

- 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड: स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए 10 बेड का अलग वार्ड बनाया गया है, जिसमें 5 बेड महिलाओं और 5 बेड पुरुषों के लिए आरक्षित हैं। इस वार्ड में अलग आइसोलेशन की व्यवस्था है।

- ऑक्सीजन की पूर्ण व्यवस्था: वार्ड में ऑक्सीजन सहित सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

सीएमएस ने बताया कि आमजन को घबराने की जरूरत नहीं है, अस्पताल पूरी तरह तैयार है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर है।

बाइट डॉक्टर त्यागी Cms बिजनौर




Post a Comment