BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनी श्री कृष्ण जन्माष्टमी

बिजनौर पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनी श्री कृष्ण जन्माष्टमी

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : पुलिस लाइन स्थित मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।

बिजनौर पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनी श्री कृष्ण जन्माष्टमी

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जनपद न्यायाधीश संजय कुमार, जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक के.के. बिश्नोई ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी अधिकारियों ने जनपदवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी।

समारोह की सबसे खास बात छोटे बच्चों की बड़ी भागीदारी रही। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कान्हा और गोपी की साज-सज्जा में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। कोई मोर मुकुट और बांसुरी धारण कर कान्हा बना था तो कोई राधा रानी की पोशाक में सजी हुई थी।










कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जिलाधिकारी जसजीत कौर के दोनों बच्चे रहे। जस रुहान सिंह ने शानदार डांस से दर्शकों का दिल जीत लिया, वहीं छोटे जस रिहान सिंह ने एक्शन और थ्रिल से भरपूर प्रस्तुति दी। श्रीनया पांडे पुत्री अभय पांडे ने भी शानदार प्रस्तुति पेश कर दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया 

इस दौरान वामा सारथी के बैनर तले फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेता बच्चों को पुलिस अधीक्षक के.के. बिश्नोई ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डी जे संजय कुमार, ए डी जे लोकेश नागर, डीएम जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक के के बिश्नोई ,अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक देहात डॉ. प्रकाश कुमार, एएसपी गौतम, अमित कुमार श्रीवास्तव एस पी पूर्वी, सीओ सिटी अभय पांडे, सुनील कुमार सी ओ नजीबाबाद, अंजनी कुमार चतुर्वेदी सी ओ धामपुर, श्रीमती मीरा  सिकरवार धर्म पत्नी देवेंद्र कुमार आर आई, श्रीमती भावना पांडेय धर्म पत्नी अभय पांडे सी ओ सिटी बिजनौर राजेश कुमार सोलंकी सी ओ नगीना, आलोक कुमार सी ओ अफजलगढ़, आर आई पुलिस लाइन देवेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सिटी अवनीत मान, प्रभारी यातायात रवि नैन सिंह सहित पुलिस लाइन के अधिकारी, कर्मचारी व उनके परिवार मौजूद रहे।








Post a Comment