BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : मंडलायुक्त की अध्यक्षता में तहसील चांदपुर में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

बिजनौर : मंडलायुक्त की अध्यक्षता में तहसील चांदपुर में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर 5 सितंबर : मुरादाबाद मंडल की मंडलायुक्त संगीता सिंह की अध्यक्षता में तहसील चांदपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील परिसर पहुंचने पर मंडलायुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

बिजनौर : मंडलायुक्त की अध्यक्षता में तहसील चांदपुर में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 120 शिकायती एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 9 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मंडलायुक्त ने शेष शिकायतों के गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायत का स्थलीय परीक्षण एवं नियमानुसार प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ता की संतुष्टि को निस्तारण की गुणवत्ता का महत्वपूर्ण आधार बनाया जाए।


मंडलायुक्त ने 25 शिकायती पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों की संयुक्त टीमें गठित करने के निर्देश दिए, ताकि मौके पर जाकर प्रकरणों की जांच कर उनका गुणवत्तापरक समाधान कराया जा सके। इस अवसर पर मंडलायुक्त संगीता सिंह ने तहसील परिसर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए 8.97 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित रैंप का लोकार्पण भी किया।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को शासकीय कार्यालयों में सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।















Post a Comment