बिजनौर : नशेड़ी ने भीड़ पर चढ़ाया ट्रैक्टर, 3 की हुई मौत
रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर
बिजनौर : नशेड़ी ने भीड़ पर चढ़ाया ट्रैक्टर 3 की हुई दर्दनाक मौत चांदपुर थाना क्षेत्र के जलीलपुर इलाके में जब शराब के ठेके पर दो पक्षों में विवाद हो गया विवाद के बाद एक पक्ष इतना आग बबूला हुआ कि उसने भीड़ पर ट्रैक्टर चढ़ा कर तीन लोगों को कुचल दिया दिया
वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर भागा जिससे ट्रैक्टर एक बिजली के पोल से टकराकर पलट गया जिसमें चालक वीरेंद्र घायल हो गया बताया जाता है कि चांदपुर क्षेत्र के दतियाना इलाके में शराब के ठेके पर दो एक पक्ष जमालुद्दीन पुर और दत्तीयाना गांव के लोगों में विवाद हो गया
कुछ लोगों ने इस विवाद की जानकारी जमालुद्दीन पुर के लोगों को दी तभी गांव के बहुत से लोग खेड़ा तिराहे पर इकट्ठे हो गए देर रात दतियाना निवासी वीरेंद्र ने नशे की हालत में भीड़ पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया
इस खौफनाक वारदात में बाबूराम उम्र 40 साल पुत्र खुशीराम, उदयवीर उम्र 60 साल पुत्र कलवा और महेंद्र उम्र 60 साल पुत्र प्रकाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां बाबूराम और उदयवीर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया महेंद्र को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उसकी भी मौत हो गई इस प्रकार तीन जिंदगी नशे की भेट चढ़ कर खत्म हो गए

Post a Comment