BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर पुलिस को सफलता: उर्वरक बिक्री केंद्र से ₹1.5 लाख चोरी के मामले में पिता-बेटी गिरफ्तार

बिजनौर पुलिस को सफलता: उर्वरक बिक्री केंद्र से ₹1.5 लाख चोरी के मामले में पिता-बेटी गिरफ्तार

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : बिजनौर पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने उर्वरक बिक्री केंद्र में हुई ₹1,50,000 की चोरी के मामले में बाप और बेटी को गिरफ्तार कर लिया।

बिजनौर पुलिस को सफलता: उर्वरक बिक्री केंद्र से ₹1.5 लाख चोरी के मामले में पिता-बेटी गिरफ्तार

आपको बता दें कि 25 सितंबर को विनोद कुमार ने चांदपुर थाने में तहरीर देकर कहा था कि उनके द्वारा संचालित उर्वरक बिक्री केंद्र की दुकान का गल्ला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपए नकद चोरी कर ली गई है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान योगेंद्र निवासी ग्राम गुनारसा, सहारनपुर और उसकी बेटी लक्ष्मी के रूप में हुई है।

पूछताछ में किया खुलासा

पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह ऐसी दुकानों को अपना टारगेट बनाते थे जहां मौजूद लोग आसानी से उनकी बातों में आ जाते थे। बातचीत में उलझाकर नकदी और कीमती सामान चोरी कर लेते थे।

उन्होंने बिजनौर के धामपुर, नगीना, कोतवाली देहात और चांदपुर क्षेत्र के अलावा मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर जिले में भी कई दुकानों में चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है।

आरोपी योगेंद्र अपनी बेटी को साथ इसलिए रखता था ताकि किसी को उस पर शक न हो। पहचान छुपाने के लिए बिना नंबर प्लेट की बाइक और सीसीटीवी से बचने के लिए हेलमेट लगाकर रखते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

बाइट : के के बिश्नोई, पुलिस अधीक्षक बिजनौर


Post a Comment