बिजनौर पुलिस को सफलता, ताजपुर में नलकूपों से चोरी करने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर : बिजनौर पुलिस को उस समय सफलता मिली जब पुलिस ने ताजपुर में नलकूपों से चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इन चोरों के पास से 2.5 क्विंटल तार बरामद हुआ है।
पुलिस ने नूरपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर इलाके में नलकूपों से स्टार्टर और तार चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरबाज, शायान और सुहेल के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.5 क्विंटल एल्युमीनियम तार, स्टार्टर, 910 रुपये नकद और फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद की है।

Post a Comment