बिजनौर : नहाते समय करंट लगने से महिला वनकर्मी की मौत
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर : नहाते समय करंट लगने से महिला वनकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई है। सोनम की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि टुल्लू पंप में करंट आने से महिला वनकर्मी की मौत हुई है। सोनम वन विभाग में वनकर्मी के रूप में तैनात थी और धामपुर रेंज कार्यालय में तैनात थी, जबकि वह विभाग में आजकल क्लर्क का कार्य कर रही थी।
स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर की रहने वाली स्वर्गीय चिरंजी की पुत्री सोनम सैनी सन 2020 में वनरक्षक के पद पर नियुक्त हुई थी। वर्ष 2026 में उसका तबादला धामपुर रेंज में हुआ था। वर्तमान में वह धामपुर वन रेंज कार्यालय में क्लर्क का काम देख रही थी।
बृहस्पतिवार को सोनम घर पर नहाने के लिए गई थी, तभी टुल्लू पंप में करंट आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने करंट लगने पर उसको बचाने के अथक प्रयास किए लेकिन सोनम की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत रेंजर धामपुर को दी। सूचना पर स्योहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
घटना की सूचना पर वन रेंजर आशीष चंद्र जोशी, डिप्टी रेंजर विजय भारत सिंह, हरदेव सिंह, वन दरोगा सुनील कुमार और राकेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। धामपुर रेंज कार्यालय ने महिला वनकर्मी की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Post a Comment