BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : सिंचाई विभाग के अवर अभियंता का शव कमरे में मिला

बिजनौर : सिंचाई विभाग के अवर अभियंता का शव कमरे में मिला 

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

बिजनौर : सिंचाई विभाग के अवर अभियंता का शव कमरे में हुए पड़े मिलने से हड़कंप मच गया है आशंका है कि अवर अभियंता की करंट लगने से मौत हुई होगी लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ज्ञात हो सकेगा गौरतलब है कि अनिल कुमार उम्र 46 साल नहटौर के रुख़डीयो गांव के रहने वाले थे अनिल कुमार कालागढ़ के सैंडल बांध पर तैनात थे

बिजनौर : सिंचाई विभाग के अवर अभियंता का शव कमरे में मिला

उल्लेखनीय है कि अनिल कुमार की पत्नी कंचन ने सुबह उनको फोन किया उनका फोन रिसीव नहीं होने पर पत्नी ने पड़ोसियों को फोन कर जानकारी दी की फोन रिसीव नहीं हो रहा है तब जाकर कालागढ़ की नई कॉलोनी में स्थित सरकारी घर ए 68 में पड़ोसियों ने जाकर देखा तो पता चला कि अनिल कुमार बाथरूम में मरे पड़े हैं 

आशंका जताई जा रही है कि उनके हाथ की उंगलियां जिस तरह जली हुई है उससे यह लगता है की करंट लगने से उनकी मौत हुई होगी फिर भी मौत के सही करण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही क्लियर  हो सकेगा 

मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर कोटद्वार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया मृतक अनिल कुमार के दो बच्चे हैं एक लड़की और एक लड़का लड़की जसपुर में रहकर पढ़ाई करती है जबकि लड़का दिल्ली में रहता है अनिल कुमार की पत्नी बच्चों के साथ ही रहती है जबकि कालागढ़ में अनिल कुमार अपने आवास में अकेले ही रहते थे सूचना मिलते ही अनिल कुमार की पत्नी कंचन और उनकी पुत्री शशि कालागढ़ पहुंच गए जबकि बेटा लक्ष्य दिल्ली होने के कारण नहीं पहुंच सका

Post a Comment