स्वस्थ बच्चे ही विकसित राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : ब्रजेश पाठक
उप मुख्यमंत्री ने न्यूरोपेडिकॉन-2026 के 25वें वार्षिक सम्मेलन को किया संबोधित
सम्मेलन में बाल चिकित्सा तंत्रिका विज्ञान के नवीनतम अनुसंधानों पर हुआ मंथन
लखनऊ, 24 अक्टूबर : लखनऊ में बाल चिकित्सा तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम शोध, आधुनिक उपचार पद्धतियों और चिकित्सा नवाचारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ‘न्यूरोपेडिकॉन-2026’ के 25वें तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वस्थ बच्चे ही विकसित राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। आज का नया उत्तर प्रदेश मेडिकल के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है।
एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी (उत्तर प्रदेश चैप्टर) द्वारा लखनऊ एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स एवं किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पीडियाट्रिक्स विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में बाल चिकित्सा तंत्रिका विज्ञान से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उप मख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मेडिकल सेक्टर में उत्तर प्रदेश एक बड़ा नेटवर्क खड़ा करने में सफल हुआ है। वर्ष 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश लगातार विकास पथ पर अग्रसर है।
उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए विभिन्न उल्लेखनीय कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि बहुत जल्द उत्तर प्रदेश मेडिकल के क्षेत्र में देश में नंबर वन का स्थान प्राप्त करेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना एक गेम चेंजर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमजन को गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था मिले, यह हमारी प्रतिबद्धता है
*निरंतर शोध, आधुनिक तकनीक का करें उपयोग*
उपमुख्यमंत्री ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, बीमारियों के समयबद्ध निदान और गुणवत्तापूर्ण उपचार के लिए चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर शोध, आधुनिक तकनीक के उपयोग तथा विशेषज्ञों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य प्रदान करने के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों का अनुभव, समर्पण और अनुसंधानपरक दृष्टिकोण अत्यंत महत्वपूर्ण है।
*लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित हुईं डॉ. रश्मि कुमार*
सम्मेलन के दौरान वरिष्ठ पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि कुमार को चिकित्सा, शोध एवं बाल चिकित्सा तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. रश्मि कुमार ने उत्तर प्रदेश में पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी की नींव रखने के साथ ही केजीएमयू में पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी यूनिट की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नाम लगभग 130 शोध पत्र दर्ज हैं। वह 170 से अधिक आमंत्रित व्याख्यान दे चुकी हैं और प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर के रूप में 13 प्रमुख शोध परियोजनाओं का नेतृत्व कर चुकी हैं। वर्ष 2022 से लगातार स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में उनका शामिल होना उनकी शोध एवं अकादमिक उपलब्धियों को दर्शाता है।
*दस से अधिक शोध पत्रिकाओं का विमोचन*
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी से संबंधित दस से अधिक शोध पत्रिकाओं एवं स्मारिका का विमोचन भी किया। इन प्रकाशनों के माध्यम से बाल चिकित्सा तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में हुए नवीनतम अनुसंधानों, चिकित्सा संबंधी नवाचारों और विशेषज्ञों के अनुभवों को साझा करने का अवसर मिलेगा। इससे चिकित्सा विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं एवं भावी चिकित्सकों को नवीन वैज्ञानिक जानकारियों से जोड़ने और बच्चों के बेहतर उपचार की दिशा में प्रयासों को गति देने में मदद मिलेगी।
*इनकी रही उपस्थिति*
सम्मेलन में मुख्य आयोजक डॉ. चंद्रकांता, डॉ. श्वेजित बंसल, डॉ. अशोक राय, डॉ. सपना गुप्ता, डॉ. अचल गुप्ता, डॉ. जितेंद्र साहू, डॉ. विनीत बंगडे, डॉ. अनूप वर्मा, डॉ. टीआर यादव सहित चिकित्सा जगत के अनेक विशेषज्ञ एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Healthy Children Are the Foundation of a Developed Nation: Brajesh Pathak
Deputy Chief Minister Addresses 25th Annual Conference of NeuroPedicon-2026
Experts Deliberate on the Latest Research and Advancements in Pediatric Neurology
Lucknow, October 24 : Addressing the 25th three day annual conference of NeuroPedicon-2026 in Lucknow, Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Brajesh Pathak said that healthy children are the foundation of a developed nation. He emphasized that Uttar Pradesh is setting new benchmarks in the medical sector and steadily strengthening its healthcare infrastructure.
The conference was organized by the Academy of Pediatric Neurology (UP Chapter) in collaboration with the Lucknow Academy of Pediatrics and the Department of Pediatrics at King George’s Medical University (KGMU). The event brought together medical experts to deliberate on significant developments in pediatric neurology, including the latest research, advanced treatment methods, and innovations in healthcare.
Addressing the gathering, Deputy Chief Minister Brajesh Pathak said that Uttar Pradesh has successfully established an extensive healthcare network. Since 2017, the state has continued to progress across various sectors, including healthcare. Highlighting the significant initiatives undertaken to strengthen medical services, he expressed confidence that Uttar Pradesh would soon secure the number one position in the country in the medical sector.
Describing the Ayushman Bharat scheme as a game changer in healthcare, Pathak said that various initiatives implemented under the leadership of Prime Minister Narendra Modi are helping people access quality healthcare services. He reaffirmed the government's commitment to ensuring better medical facilities for all sections of society.
*Continuous Research and Modern Technology Are Essential*
Deputy Chief Minister emphasized the importance of continuous medical research, the adoption of modern technology, and the exchange of knowledge among specialists to ensure better healthcare for children. He said that timely diagnosis, quality treatment, and the dedication and expertise of medical professionals are crucial to providing children with a healthy and secure future.
He also highlighted the importance of strengthening pediatric healthcare through scientific advancements and improved treatment practices.
*Dr. Rashmi Kumar Honoured with Lifetime Achievement Award*
During the conference, renowned pediatric neurologist Dr. Rashmi Kumar was honoured with the Lifetime Achievement Award in recognition of her outstanding contributions to medical research and pediatric neurology.
Dr. Kumar played a pioneering role in establishing pediatric neurology in Uttar Pradesh and was instrumental in setting up the Pediatric Neurology Unit at KGMU, Lucknow. She has approximately 130 research publications to her credit, has delivered more than 170 invited lectures, and has led 13 major research projects as Principal Investigator.
Her inclusion in Stanford University's list of the world's top 2% scientists consecutively since 2022 reflects her significant academic and research contributions.
*More Than 10 Research Publications Released*
On the occasion, Deputy Chief Minister Brajesh Pathak released more than 10 research journals related to pediatric neurology, along with a commemorative souvenir.
These publications are expected to facilitate the exchange of the latest research findings, medical innovations, and professional experiences in pediatric neurology. They will also help medical specialists, researchers, and aspiring doctors stay abreast of scientific developments and contribute to improving the diagnosis and treatment of neurological conditions in children.
*Eminent Medical Professionals Attend the Conference*
The conference was attended by chief organizers Dr. Chandrakanta, Dr. Shwejit Bansal, Dr. Ashok Rai, Dr. Sapna Gupta, Dr. Achal Gupta, Dr. Jitendra Sahu, Dr. Vineet Bangde, Dr. Anup Verma, and Dr. T. R. Yadav, along with several other eminent medical professionals and distinguished guests.









Post a Comment