BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : होली के रंग से गुड़ लाल करने का आरोप, कादराबाद में राजस्व टीम की छापेमारी

बिजनौर : होली के रंग से गुड़ लाल करने का आरोप, कादराबाद में राजस्व टीम की छापेमारी

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर के थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के कादराबाद में कथित रूप से दूषित गुड़ तैयार किए जाने का मामला सामने आया। शिकायत और सूचना के आधार पर राजस्व विभाग की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। जांच के दौरान गुड़ बनाने में होली में प्रयोग होने वाला रंग इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई। टीम ने मौके से गुड़ और संदिग्ध सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिजनौर : होली के रंग से गुड़ लाल करने का आरोप, कादराबाद में राजस्व टीम की छापेमारी

बताया गया कि कादराबाद क्षेत्र में कई कोल्हुओं पर गुड़ तैयार किया जा रहा था। आरोप है कि कुछ कोल्हू संचालक गन्ने के रस के साथ चीनी का इस्तेमाल कर गुड़ तैयार कर रहे थे। इसके लिए गोदामों में बड़ी मात्रा में चीनी की बोरियां रखे होने की बात भी सामने आई। स्थानीय स्तर पर दर्जनों कोल्हू संचालित होने का दावा किया गया है।

मामले की सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कोल्हुओं तथा वहां रखी सामग्री की जांच की। जांच के दौरान टीम को होली में इस्तेमाल किए जाने वाले रंग समेत कुछ अनियमितताएं मिलीं। इसके बाद अधिकारियों ने तत्काल गुड़ तैयार करने पर रोक लगाने के निर्देश दिए।





कार्रवाई के दौरान कुछ कोल्हू संचालकों ने मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार का विरोध भी किया। हालांकि राजस्व टीम ने जांच की कार्रवाई जारी रखी और आवश्यक नमूने एकत्र किए।

प्रशासन की ओर से लिए गए नमूनों को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को जांच के लिए सौंपा गया है। अब गुड़ और उसमें इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता तथा उसमें किसी प्रतिबंधित या स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक रंग की मौजूदगी की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

अधिकारियों के मुताबिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि जांच में खाद्य पदार्थ में प्रतिबंधित रंग या स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सामग्री का इस्तेमाल प्रमाणित होता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। अब देखना होगा कि जांच रिपोर्ट में क्या सामने आता है और उसके आधार पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है

बाइट - नितिन कुमार, उपजिलाधिकारी धामपुर बिजनौर


Post a Comment