बिजनौर : संगठन महिला शक्ति के बैनर तले सखी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ₹20,000 मानदेय की मांग
रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर
बिजनौर। आज विकास भवन में संगठन महिला शक्ति के बैनर तले सखी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। *"हम सब एक हैं"* के जोरदार नारों के साथ सैकड़ों की संख्या में सखी कार्यकर्ता विकास भवन पहुंची और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
मुख्य मांग: मानदेय ₹20,000 किया जाए
सखी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह दिन-रात फील्ड में काम करती हैं, सरकार की हर योजना को घर-घर तक पहुंचाती हैं, महिलाओं को जागरूक करती हैं, लेकिन उन्हें जो मानदेय 2 हजार रूपए मिलता है वह बहुत कम है। महंगाई के इस दौर में गुजारा करना मुश्किल हो गया है।इसलिए संगठन की प्रमुख मांग है कि सखी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर ₹20,000 किया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा -
> "हम महिला सशक्तिकरण के लिए काम करते हैं, लेकिन खुद ही आर्थिक रूप से कमजोर हैं। सरकार को हमारी मेहनत का सम्मान करते हुए हमारा मानदेय ₹20,000 करना चाहिए। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।"
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की बात भी कही। विकास भवन में प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे और प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।




Post a Comment