BREAKING NEWS

Big story

News

जियो ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में टेलीकॉम सेक्टर को बदला, एक दशक में 7 करोड़ से ज़्यादा मोबाइल यूज़र्स जोड़े

जियो ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में टेलीकॉम सेक्टर को बदला, एक दशक में 7 करोड़ से ज़्यादा मोबाइल यूज़र्स जोड़े

अगस्त 2016 में शून्य मोबाइल सब्सक्राइबर से शुरू करके, जियो जून 2026 तक 7.10 करोड़ मोबाइल सब्सक्राइबर तक पहुँच गया, और 46.2% की सीएजीआर दर्ज की

जियो ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में टेलीकॉम सेक्टर को बदला, एक दशक में 7 करोड़ से ज़्यादा मोबाइल यूज़र्स जोड़े

लखनऊ: रिलायंस जियो ने उत्तर प्रदेश ईस्ट (यूपी ईस्ट) और उत्तर प्रदेश वेस्ट (यूपी वेस्ट) सर्विस एरिया में कमर्शियल लॉन्च के बाद से अपने पहले ही दशक में, वायरलेस मोबाइल बाज़ार में एक बड़ी क्रांति ला दी है। यूपी वेस्ट सर्विस एरिया में उत्तराखंड भी शामिल है। जब सितंबर 2016 में जियो ने टेलीकॉम मार्केट में कदम रखा, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि कुछ ही वर्षों में पुरे उद्योग का चेहरा ही बदल जाएगा। जियो 5 सितंबर, 2026 को अपने कमर्शियल ऑपरेशन के दस साल पूरे कर रहा है।

रिलायंस जियो पिछले दशक में 'यूपी ईस्ट' और 'यूपी वेस्ट' दोनों सर्विस एरिया में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला टेलीकॉम ऑपरेटर बनकर उभरा है। अगस्त 2016 में कोई सब्सक्राइबर बेस न होने के बावजूद, जियो ने अपने पहले ही महीने (सितंबर 2016) में दोनों सर्विस एरिया में कुल 17.4 लाख मोबाइल यूज़र्स दर्ज किए और जून 2026 तक यह संख्या 7.10 करोड़ तक पहुँच गई I यानी कि जियो ने मात्र एक दशक में 6.92 करोड़ मोबाइल यूज़र्स की नेट बढ़ोतरी और 46.2% की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) दर्ज की जो पहले से मौजूद सभी टेलीकॉम कंपनियों से कहीं अधिक है।

जून 2026 तक, जियो दोनों सर्विस एरिया में अलग-अलग और साथ मिलाकर भी सबसे बड़ा ऑपरेटर है। रिलायंस जियो अपने पहले दशक में नेट मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़ने के मामले में निर्विवाद लीडर रहा है। जून 2026 तक, दोनों सर्विस एरिया में कुल 17.85 करोड़ वायरलेस मोबाइल कनेक्शन में से जियो के पास लगभग 39.8% कनेक्शन हैं, जिसमें यूपी ईस्ट में 4.48 करोड़ और यूपी वेस्ट (उत्तराखंड सहित) में 2.62 करोड़ मोबाइल यूज़र्स शामिल हैं।

इसके अलावा, इस क्षेत्र के विशाल ग्रामीण और शहरी इलाकों में डिजिटल समावेश को बढ़ावा देते हुए, जियो ने दोनों सर्विस एरिया में 38 लाख से ज़्यादा घरों और व्यावसायिक परिसरों को जोड़ा है। जून 2026 तक, यूपी ईस्ट सर्विस एरिया में लगभग 19 लाख घरों एवं व्यावसायिक परिसरों  और यूपी वेस्ट में भी 19 लाख से ज़्यादा परिसरों को जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर सेवाओं से जोड़ा गया है, जो हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड और वर्ल्ड-क्लास होम एंटरटेनमेंट प्रदान करती हैं। जियो इस क्षेत्र में होम ब्रॉडबैंड सेगमेंट में निर्विवाद मार्केट लीडर है।

जियो ने समय समय पर प्रदेश के सुदूरवर्ती एवं पिछड़े हुए इलाकों जैसे बाँदा, श्रावस्ती, चित्रकूट, सोनभद्र, ओबरा इत्यादि में भी अपने सघन टावर लगाए हैं I इससे एक बड़ी पिछड़ी हुई आबादी को देश की मुख्यधारा और डिजिटल क्रांति से जोड़ने में सहायता मिली है I

जियो की बढ़ती कामयाबी

पूरे देश में जून 2026 तक जियो के लगभग 53.33 करोड़ ग्राहक हैं, जिनमें 28.5 करोड़ 5जी ग्राहक शामिल हैं। जियो के लॉन्च से पहले, कॉल रेट और डेटा चार्ज ग्राहकों के लिए बड़ी समस्याऐं थीं। जियो ने किफायती डेटा और फ्री कॉलिंग की रणनीति अपनाकर एक नए दौर की शुरुआत की और ग्राहकों को उनकी इन दोनों चिंताओं से मुक्त कर दिया । एक दशक पहले, भारतीय ग्राहक मोबाइल डेटा का इस्तेमाल लगभग मेगाबाइट के हिसाब से नाप-तोलकर किया करते थे। आज देश में डेटा की खपत इतनी ज़्यादा है कि बहुत कम बाज़ार ही होंगे जो इसकी बराबरी कर सकें। इस बदलाव के पीछे जियो की एक बड़ी स्टोरी  है, जो की कनेक्टिविटी को सस्ता बनाने से लेकर ऐसी टेक्नोलॉजी, डिवाइसेज़ और मज़बूत  डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने तक का सफ़र है।

2016 में, भारत में प्रति सब्सक्राइबर औसत मासिक मोबाइल डेटा खपत 0.2 जीबी  से कम थी। एक गीगाबाइट डेटा की कीमत लगभग 228 रुपये थी। 1 करोड़ से भी कम भारतीयों की पहुंच 4जी  नेटवर्क तक थी और औसत डाउनलोड स्पीड  मुश्किल से लगभग 2.5 एमबीपीएस  के आसपास पहुंचती थी। फिर आया जीयो । इसके बाद जो हुआ, वह सिर्फ़ एक टेलीकॉम प्राइस वॉर नहीं थी बल्कि इसने भारतीयों के इंटरनेट के साथ रिश्ते को ही बदल दिया। आज एक दशक बाद, एक गीगाबाइट की कीमत लगभग 7.9 रुपये है, जो करीब 97 प्रतिशत कम है। देश भर में एक्टिव 4जी और 5जी सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर लगभग 93.8 करोड़ हो गई है। जियो के नेटवर्क पर, एक एवरेज सब्सक्राइबर अब प्रति माह 43.7 जीबी डेटा इस्तेमाल करता है।

टेलीकॉम नेटवर्क की पिछली पीढ़ियां ज़्यादातर इम्पोर्टेड प्रोप्राइटरी हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर पर आधारित थीं, जिसकी वजह से ऑपरेटर्स को न सिर्फ़ इक्विपमेंट के लिए, बल्कि टेक्नोलॉजी अपग्रेड और रोडमैप वगैरह के लिए भी विदेशी वेंडर्स पर निर्भर रहना पड़ता था। वहीं दूसरी ओर, जियो लगातार एक ऐसे एंड-टू-एंड, क्लाउड-नेटिव स्टैंडअलोन 5जी नेटवर्क को विकसित करने में भारी निवेश कर रहा है, जो भारत के टेरेन के हिसाब से सबसे उपयुक्त है।

जिला कारागार बिजनौर में लायंस क्लब बिजनौर सिटी द्वारा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं वृक्षारोपण का भव्य आयोजन

जिला कारागार बिजनौर में लायंस क्लब बिजनौर सिटी द्वारा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं वृक्षारोपण का आयोजन

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : सेवा, करुणा और मानवीय संवेदनाओं के एक अलौकिक समागम में रविवार, 30 अगस्त 2026 को जिला कारागार, बिजनौर का प्रांगण एक नवनिर्मित संचेतना का साक्षी बना। सामाजिक सरोकारों की अग्रणी ध्वजवाहक संस्था लायंस क्लब बिजनौर सिटी (सत्र 2026-27) के तत्त्वावधान में आयोजित विशाल नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श, गहन स्वास्थ्य परीक्षण, नि:शुल्क औषधि वितरण एवं भव्य वृक्षारोपण महाअभियान ने सफलता का एक स्वर्णिम इतिहास रच दिया। प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक चले इस सेवा यज्ञ ने न केवल बंदियों (कैदियों) और कारागार स्टाफ के स्वास्थ्य का संबल संजोया, बल्कि निराशा के अंधकार में भटकती आत्माओं को एक नई ऊर्जा और जीवन-दृष्टि भी प्रदान की।

जिला कारागार बिजनौर में लायंस क्लब बिजनौर सिटी द्वारा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं वृक्षारोपण का भव्य आयोजन

कार्यक्रम का गरिमामय शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती जसजीत कौर (जिला मजिस्ट्रेट, बिजनौर) एवं अति विशिष्ट अतिथि श्री के. के. बिश्नोई (पुलिस अधीक्षक, बिजनौर) के सन्देश के द्वारा हुआ। इस अवसर पर सतत प्रेरणास्रोत रहे श्री राजेश कुमार सिंह (जेल अधीक्षक, बिजनौर) एवं श्री कस्तूरी लाल गुप्ता (जेलर, बिजनौर) की विशिष्ट उपस्थिति ने इस मानवीय प्रयास को नई ऊंचाइयां दीं। उच्च प्रशासनिक अधिकारियों ने लायंस क्लब बिजनौर सिटी के निस्वार्थ भाव और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों तक पहुंचने के दिव्य संकल्प की मुक्त कंठ से भूरि-भूरि प्रशंसा की।

मानवता की इस पावन धारा में चिकित्सा जगत के शिखर नक्षत्रों ने अपनी अटूट निष्ठा और असाधारण विशेषज्ञता का अमूल्य योगदान दिया। शिविर में जन-जन के आरोग्य हेतु निष्ठापूर्वक सेवारत रहने वाले दिग्गज डॉक्टरों की सूची में फिजिशियन डॉ. आर. के. अग्रवाल, डॉ. नीरज चौधरी, डॉ. आलोक कुमार चौधरी, डॉ. अशोक चौधरी, डॉ. धरम सिंह; डॉ. जगपाल सिंह, डॉ. मुदित अग्रवाल; ई.एन.टी. सर्जन डॉ. योगेन्द्र सिंह, डॉ. राजीव चौधरी, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. सुभाष सिंह; नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. टी. सी. अग्रवाल, डॉ. सत्येन्द्र चौधरी, डॉ. रचित अग्रवाल; स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. निरुपमा चौधरी, डॉ. सीमा चौधरी, डॉ. सीमा देशवाल, डॉ. सोनल सिंह; त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. निखिल सिंह; दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहन चौधरी, डॉ. निकिता चौधरी, डॉ. अभिषेक; फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. पवन चौधरी, डॉ. साक्षी गोयल; अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. आशु आत्रेय, डॉ. राहुल देशवाल, डॉ. अमित नारायण, डॉ. नमन गुप्ता; होम्योपैथ डॉ. शूरवीर सिंह तथा पैथोलॉजिस्ट डॉ. योगेन्द्र सिंह शामिल रहे। विशेषज्ञ चिकित्सकों की इस अनुपम टीम ने सैकड़ों बंदियों की शारीरिक व मानसिक व्याधियों का अत्यंत आत्मीयता से निवारण किया और उन्हें नि:शुल्क दवाएं प्रदान कीं।

आरोग्य की इस पावन धारा के साथ-साथ प्रकृति के शृंगार हेतु जेल परिसर में एक अलौकिक वृक्षारोपण महाअभियान भी चलाया गया। धरा को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण में जीवनदायिनी ऊर्जा घोलने के संकल्प के साथ विभिन्न फलदार व छायादार पौधे रोपे गए। तत्पश्चात, सेवा भाव की डोर से बंधे सभी सदस्यों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों के लिए जिला कारागार परिसर में ही एक अत्यंत भव्य और गरिमामयी विशेष भोज का आयोजन संपन्न हुआ।

इस अभूतपूर्व समागम को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में लायंस क्लब बिजनौर सिटी का कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व पूरी निष्ठा से मुस्तैद रहा। अध्यक्ष लायन पीयूष कुमार व , सचिव लायन प्रशांत कुमार गोयल (एडवोकेट), लायनेस प्रतिमा सिंह लायनेस वंदना त्यागी, एवं कोषाध्यक्ष लायन अचल अग्रवाल (PST) व लायनेस नीता अग्रवाल (PST) की दूरदर्शी कार्यशैली ने हर व्यवस्था को त्रुटिहीन बनाया। कार्यक्रम में सुरीले, संजीदा और ओजस्वी मंच संचालन से प्राण फूंकने का काम लायन एस. के. बबली (एडवोकेट) एवं लायन जयवीर राठी (एडवोकेट) ने किया।

चिकित्सा शिविर के प्रमुख सूत्रधार एवं संयोजक लायन डॉ. सी. पी. सिंह तथा सह-संयोजक लायन डॉ. आशु आत्रेय, लायन डॉ. राहुल देशवाल एवं लायन विभूति राय भटनागर (एडवोकेट) की समर्पण भावना से यह आयोजन ऐतिहासिक बना। वहीं वृक्षारोपण महाअभियान को शिखर तक पहुंचाने में संयोजक लायन अनुपम मोहन माथुर तथा सह-संयोजक लायन विभोर कौशिक (एडवोकेट), लायन अक्षय गोयल व लायन गौरव भारद्वाज (एडवोकेट) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शिविर में व्यवस्था और आतिथ्य का अनुपम उदाहरण पेश करने वाली भोज व कैंप व्यवस्था कमेटी में प्रमुख चेयरमैन लायन अधर गुप्ता, लायन प्रदीप अग्रवाल, लायन विभोर कौशिक, लायन मनोज ढाका व लायन निखिल गहलोत का अतुलनीय योगदान रहा। नवागत अतिथियों के भव्य स्वागत की कमान स्वागत समिति के चेयरमैन लायन अनुपम मोहन माथुर के साथ सदस्य लायन जयवीर सिंह राठी, लायन पारस अग्रवाल, लायन आशीष जैन, लायन नवनीत अग्रवाल, लायन अनुपम विजय गुप्ता एवं लायन मनीष गोयल ने पूरी आत्मीयता से संभाली। अंत में, लायंस क्लब बिजनौर सिटी परिवार ने चिकित्सा शिविर में उपस्थित सभी चिकित्सकों, प्रशासनिक अधिकारियों और क्लब के प्रत्येक कर्मठ योद्धा का कोटि-कोटि आभार प्रकट करते हुए इस पावन सेवा-यज्ञ का भावपूर्ण समापन किया। इस शिविर में लगभग 1000 मरीजों का परिक्षण किया गया। जेल प्रसाशन के सभी अधिकारिओं व कैदीओं को क्लब की ओर से एक समय का भोज कराया गया।















बिजनौर के नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रथम जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

बिजनौर के नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रथम जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 

रिपोर्ट :शकील अहमद, बिजनौर 

इस प्रतियोगिता में रोलर स्केटिंग के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया सब जूनियर और जूनियर वर्ग के बालक और बालिकाओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया

बिजनौर के नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रथम जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी राजकुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र,मेडल पुरस्कार और नकद राशि प्रदान की 

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को स्वर्ण पदक विजेता को ₹700 सेकंड स्थान प्राप्त करने वाले रजत पदक विजेता को ₹600 और थर्ड स्थान प्राप्त करने वाले  कांस्य पदक विजेता को ₹500 का नकद पुरस्कार दिया है

इस मौके बोलते हुए जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने कहा है कि रोलर स्केटिंग खेल जिले में बड़ी तेजी के साथ बढ़ रहा है आज प्रतियोगिता में दी गई नकद राशि खिलाड़ियों में बेहतरीन उत्साहवर्धन पैदा करेगी

बालक अंदर 13 वर्ग में अरनव अधिरन ने स्वर्ण पदक जीतकर ₹700 का नकद इनाम प्राप्त किया है अंगद भटनागर में रजत पदक जीतकर ₹600 का इनाम हासिल किया है वही आरव वर्मा ने कांस्य पदक जीतकर₹500 का इनाम लिया है अंदर बालक अंदर 17 वर्ग में उदित सिंह ने समय पदक जीतकर ₹700 शौर्य ने रजत पदक जीतकर ₹600 और विदित ने कांस्य पदक जीतकर ₹500 का नखत इनाम हासिल किया है बालिका अंडर 13 वर्ग में वाणी शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर ₹700 युवंशी सिंह ने रजत पदक जीतकर ₹600 अंगना ने कश्यप पदक जीतकर ₹500 का नखत इनाम प्राप्त किया है वहीं बालिका अंदर 17 वर्ग में मान्य ने स्वर्ण पदक जीत कर ₹700 वैष्णवी में रजत पदक जीतकर ₹600 शरीफा ने कांस्य पदक जीतकर ₹500 का नकद इनाम हासिल किया है 

बालक अंदर 13 वर्ग में विहान पूनिया ने श्रवण पदक जीतकर ₹700 और आरव कुमार ने रजत पदक जीतकर ₹600 तथा अनेक कुमार ने कांस्य पदक जीतकर ₹500 की  नकद राशि प्राप्त की है 

बालक अंदर 17 वर्ग में स्वास्तिक राणा ने श्रवण पदक जीतकर ₹700 और आदर्श काकरान ने रजत पदक जीतकर ₹600 तथा ऋषित गंभीर दिन कल से पदक जीतकर ₹500 की नकद राशि हासिल की है वहीं बालिका अंदर 13 वर्ग में ध्वनि अग्रवाल ने समान पदक जीतकर ₹700 तथा आरएनए आयरन ने रजत पदक जीतकर ₹600 और देविका ने पैसे पदक जीत कर ₹500 की नकद राशि प्राप्त की है बालिकाओं के अंदर 17 वर्ग में दी विद्या को लिया ने कैसे पदक जीत कर ₹500 की दशरथ राशि हासिल की है इस प्रतियोगिता का सफल संचालन राजेंद्र सोलंकी ने किया है इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक हिमांशु, स्केटिंग कोच शुभम तोमर हॉकी कोच चित्र चौहान वेटलिफ्टिंग कोच विशाल को को कोच जितेंद्र कुमार विशु राणा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आकृति शालीजी सारिका सहित कई खेल प्रेमी अभिभावक और खेल विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे स्केटिंग कोच शुभम चौहान ने सभी अतिथियों सहयोगियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया है





बिजनौर : महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर जनपद में निकाली गई भव्य बाइक यात्रा

बिजनौर : महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर निकाली गई भव्य बाइक यात्रा

रिपोर्ट : शकील अहमद 

बिजनौर, 30 अगस्त। महाराजा दक्ष प्रजापति जी की पावन जयंती के अवसर पर आज महाराजा दक्ष प्रजापति समिति, चांदपुर के तत्वावधान में भव्य बाइक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में मा0 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा श्री धर्मवीर प्रजापति ने सम्मिलित होकर समाजजनों का उत्साहवर्धन किया।

बिजनौर : महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर जनपद में निकाली गई भव्य बाइक यात्रा

बाइक यात्रा श्री सागर बैंकट, चांदपुर से प्रारंभ होकर जालाली रोड स्थित सौभाग्य बैंकट हॉल तक निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं, युवाओं, मातृशक्ति एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बाइक यात्रा ने समाज की एकता, सामाजिक चेतना, संस्कार एवं स्वाभिमान का संदेश दिया।

इस अवसर पर मा0 राज्य मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति जी की जयंती पर आयोजित बाइक यात्रा में सम्मिलित होकर उन्हें गौरव एवं आत्मीयता की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास, संस्कार एवं संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।

यात्रा के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मातृशक्ति की गरिमामयी सहभागिता तथा बच्चों के उत्साह ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ाया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री महेंद्र सिंह प्रजापति, संस्थापक एवं प्रबंधक, आभा फाउंडेशन एवं फादर्स पब्लिक स्कूल श्रीमती आभा सिंह, श्री सुरेश बहादुर प्रजापति, जिला कमांडेंट बिजनौर श्री बेदपाल सिंह चपरान, मंच संचालक श्री जल सिंह तथा कार्यक्रम आयोजक श्री धर्मेंद्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजक श्री धर्मेंद्र प्रजापति एवं उनकी पूरी टीम द्वारा बाइक यात्रा के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।









बिजनौर : एसपी केके बिश्नोई का बड़ा एक्शन, दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

बिजनौर : एसपी केके बिश्नोई का बड़ा एक्शन, दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : थाना नांगल क्षेत्र के ग्राम तिसोतरा में महिला के घर के बाहर फायरिंग के मामले में पुलिस की कार्रवाई के दौरान हुई लापरवाही पर बिजनौर के एसपी केके बिश्नोई ने बड़ा एक्शन लिया है। दूसरे राज्य में दबिश देने से पहले वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना नहीं देने के मामले में एक दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

बिजनौर : एसपी केके बिश्नोई का बड़ा एक्शन, दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिसोतरा निवासी सविता पत्नी राजवीर सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि 1 अगस्त की शाम करीब सात बजे तीन युवक बाइक से उसके घर के सामने पहुंचे। आरोप है कि इनमें पंकज पुत्र संदेश और मोन्टी पुत्र मुन्नु समेत एक अज्ञात व्यक्ति शामिल था। आरोप है कि पंकज ने तमंचे से महिला पर फायर किया। महिला बाल-बाल बच गई और गोली उसके मकान के गेट में जा लगी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

शिकायत के आधार पर थाना नांगल में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी पंकज की तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान उसकी लोकेशन हरियाणा के गुरुग्राम में मिली। इसके बाद नांगल थाने की पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए गुरुग्राम रवाना हुई।

बताया गया कि पंकज गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित किराए के कमरे में रह रहा था। पुलिस टीम के पहुंचने के दौरान कमरे में पंकज की बहन, उसका दोस्त दिकेंदर उर्फ डीके और डीके की गर्लफ्रेंड भी मौजूद थे। इसी दौरान डीके के बाथरूम में जाने और कथित रूप से खुद को सीने में गोली मार लेने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फायरिंग के आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया।





जानकारी के मुताबिक दिकेंदर उर्फ डीके पर करीब आठ मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। उस पर हथियारों की सप्लाई और लोगों के साथ मारपीट के आरोप भी बताए गए हैं। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर मारपीट से संबंधित वीडियो सामने आने की बात भी कही जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी थी सूचना

पूरे घटनाक्रम की जांच के दौरान सामने आया कि पुलिस टीम ने दूसरे राज्य में दबिश देने से पहले वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक सूचना नहीं दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी केके बिश्नोई ने लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में दरोगा हरस्वरूप शर्मा तथा कांस्टेबल सुजीत कुमार, रोहित कुमार, अरुण राजौरा और पवन शर्मा शामिल हैं।

बिजनौर : 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में हाकी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बिजनौर : 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में हाकी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में हाकी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन





खेल निदेशालय लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार के बैनर तले जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में होने वाली हाकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन जिला खेल अधिकारी राजकुमार और कनिष्ठ सहायक हिमांशु की देखरेख में किया गया

नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम पर आयोजित अंडर 14 हॉकी प्रतियोगिता में आर जे पी इंटर कॉलेज ने जी आई सी बिजनौर दो एक से  हराकर फाइनल मुकाबला जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली 

जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार दमखम का प्रदर्शन किया इस मौके पर बिजनौर नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सिंह ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया इस मौके पर नेहरू स्टेडियम पर बिजनौर ए और बिजनौर बी बालिकाओं की टीम का मैत्री मैच का भी आयोजन किया गया 

पालिका अध्यक्ष इन्दिरा सिंह ने बालिकाओं को मेडल देकर सम्मानित किया प्रतियोगिता के समापन समारोह की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना और अनुशासन के साथ खेले और जीवन में लगातार सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करके अपने जिले और प्रदेश  का नाम रोशन करें 

इस जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में चित्रा चौहान, हर्ष, पंकज कुमार, जितेंद्र कुमार, वरुण कुमार,की मुख्य भूमिका रही..... नेहरू स्टेडियम पर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी खालिद असरार, रजत शर्मा ओमप्रकाश कौशल, विकास कुमार अग्रवाल, कपिल सैनी, राजेश कुमार, विजय कुमार, अभिमन्यु प्रमोद राज, वरुण कुमार आदि उपस्थित रहे

बिजनौर : फ्लू वार्ड तैयार, मरीजों की जागरूकता के लिए अस्पताल परिसर में लगाए गए फ्लू से संबंधित पोस्टर

बिजनौर : फ्लू वार्ड तैयार, मरीजों की जागरूकता के लिए अस्पताल परिसर में लगाए गए फ्लू से संबंधित पोस्टर

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर, दिनांक 29 अगस्त 2026। महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला चिकित्सालय, बिजनौर में फ्लू के संभावित बढ़ते मामलों को देखते हुए मरीजों के उपचार एवं बेहतर देखभाल के लिए फ्लू वार्ड को पूरी तरह तैयार कर दिया गया है।

बिजनौर : फ्लू वार्ड तैयार, मरीजों की जागरूकता के लिए अस्पताल परिसर में लगाए गए फ्लू से संबंधित पोस्टर

महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. ललिता चौधरी के निर्देशन में फ्लू से संबंधित मरीजों को आवश्यक एवं समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फ्लू वार्ड में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

इसके साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों को फ्लू के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फ्लू से संबंधित जागरूकता पोस्टर पूरे अस्पताल परिसर में विभिन्न प्रमुख स्थानों पर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों के माध्यम से फ्लू के सामान्य लक्षण, बचाव के उपाय, संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां तथा किन परिस्थितियों में चिकित्सक से संपर्क करना आवश्यक है, इसकी जानकारी दी जा रही है।

प्रधानाचार्या डॉ. ललिता चौधरी ने कहा कि अस्पताल प्रशासन द्वारा फ्लू से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि मरीजों को समय पर उचित उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने आमजन से अपील की कि फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर घबराएं नहीं, बल्कि आवश्यक सावधानियां बरतते हुए समय पर चिकित्सकीय परामर्श लें।

महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला चिकित्सालय, बिजनौर द्वारा आमजन से अपील की गई है कि फ्लू से बचाव के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, आवश्यकता पड़ने पर मास्क का उपयोग करें तथा संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर उचित सावधानी बरतें। अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीजों की सुविधा, संक्रमण की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के लिए आवश्यक कदम लगातार उठाए जा रहे हैं।

होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी - ट्राई

होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी - ट्राई

5G वायरलेस ब्रॉडबैंड ग्राहक 92.7 लाख के पार, फिक्स्ड वायरलाइन में भी जियो नंबर वन

नई दिल्ली, 28 अगस्त, 2026: हाई-स्पीड इंटरनेट बाजार में रिलायंस जियो की पकड़ जुलाई में और मजबूत हुई। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण यानी ट्राई (TRAI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 5G आधारित वायरलेस ब्रॉडबैंड में जियो के ग्राहक बढ़कर 92.7 लाख हो गए हैं। देश में इस सेवा के कुल 1.32 करोड़ ग्राहकों में जियो की हिस्सेदारी 70 फीसदी से भी अधिक हो गई है। 

होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी - ट्राई

वायर वाले यानी फिक्स्ड वायरलाइन ब्रॉडबैंड में भी जियो पहले स्थान पर बना हुआ है। जुलाई के अंत तक इस बाजार में जियो के 1.47 करोड़ ग्राहक थे, जबकि एयरटेल के करीब 34 लाख कम, यानी 1.13 करोड़ ग्राहक थे।

5G वायरलेस ब्रॉडबैंड ऐसे इलाकों में भी घर तक तेज इंटरनेट पहुंचाने की क्षमता रखता है, जहां फाइबर बिछाना मुश्किल हो या उसमें ज्यादा समय लगे। जुलाई में जियो ने 5G वायरलेस में करीब 1.56 लाख नए कनेक्शन जोड़े और उसका ग्राहक आधार 91.14 लाख से बढ़कर 92.70 लाख हो गया। जियो UBR नाम की एक दूसरी फिक्स्ड वायरलेस तकनीक का भी इस्तेमाल करता है। जुलाई के अंत तक इस तकनीक पर जियो के 51.38 लाख कनेक्शन थे। दोनों को मिलाकर जियो का कुल फिक्स्ड वायरलेस ग्राहक आधार करीब 1.44 करोड़ हो गया।

मोबाइल बाजार में भी जियो सबसे बड़ा ऑपरेटर बना रहा। जुलाई के अंत तक उसके कुल मोबाइल कनेक्शन 50.6 करोड़ से ज्यादा थे। ट्राई के मुताबिक मोबाइल बाजार में जियो की हिस्सेदारी 39.29 फीसदी और एयरटेल की 38.01 फीसदी रही। 

कुल मिलाकर जुलाई के आंकड़े बताते हैं कि जियो की बढ़त अब केवल मोबाइल तक सीमित नहीं है। फिक्स्ड वायरलाइन और 5G वायरलेस, होम ब्रॉडबैंड के दोनों मोर्चों पर वह पहले स्थान पर बना हुआ है।

बिजनौर के महात्मा विदुर राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के आउटसोर्सिंग कर्मचारी चार महीने से वेतन न मिलने से नाराज

बिजनौर : महात्मा विदुर राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के आउटसोर्सिंग कर्मचारी चार महीने से वेतन न मिलने से नाराज

रिपोर्ट : शकील अहमद ,बिजनौर 

बिजनौर के महात्मा विदुर राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के आउटसोर्सिंग कर्मचारी चार महीने से वेतन न मिलने से नाराज होकर जिला अस्पताल में धरने पर बैठे गए उन्होंने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

बिजनौर : महात्मा विदुर राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के आउटसोर्सिंग कर्मचारी चार महीने से वेतन न मिलने से नाराज

बिजनौर मेडिकल कॉलेज में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारी पूरी निष्ठा और लगन के साथ अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहकर काम कर रहे हैं 4 महीने से रिटर्न न मिलने को लेकर आकर्षित कर्मचारी आज जिला अस्पताल में नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठे 






आउटसोर्सिंग कर्मचारी सत्यदेव शर्मा ने कहा है कि हमें नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है जबकि सरकार के आदेश है कि सभी को समय पर सैलरी दी जाए आक्रोशित कर्मचारियों ने सरकार से जल्द से जल्द 4 महीने की रुकी हुई सैलरी देने की मांग भी की 

वहीं मेडिकल की प्रधानाचार्य ललिता चौधरी का कहना है कि हमारी तरफ से पूरे प्रयास किया जा रहे हैं 2 महीने की सैलरी इनकी डल गई है और मैं उनके मालिक को भी बोला है की 1 महीने की सैलरी आप अपने पास से दीजिए जल्दी उनकी सैलरी मिल जाएगी किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है 

उन्होंने आगे कहा कि अभी मुझे प्रधानाचार्य का चार्ज लिए हुए एक महीना ही हुआ है 4 महीने की सैलरी यदि आपकी बाकी है तो आप लोगों ने पहले से जो अधिकारी से उनसे क्यों नहीं बोला उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को उनके मालिक के द्वारा वेतन दे दिया जाएगा 

बाइट- ललिता चौधरी, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज




बिजनौर : वन विभाग को बड़ी सफलता, चार गुलदार पिंजरों में कैद, ग्रामीणों और किसानों ने ली राहत की सांस

बिजनौर : वन विभाग को बड़ी सफलता, चार गुलदार पिंजरों में कैद, ग्रामीणों और किसानों ने ली राहत की सांस

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर। वन विभाग की सतर्कता, सक्रियता और लगातार निगरानी के चलते बिजनौर में गुलदारों की बढ़ती गतिविधियों से परेशान ग्रामीणों और किसानों को बड़ी राहत मिली है। नगीना वन रेंज क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरों में चार गुलदार कैद किए गए हैं। लगातार गुलदारों की गतिविधियों पर नजर रख रही वन विभाग की टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

बिजनौर : वन विभाग को बड़ी सफलता: चार गुलदार पिंजरों में कैद, ग्रामीणों और किसानों ने ली राहत की सांस

नगीना वन रेंज के अगवानपुर और कादीपुर क्षेत्र में करीब 17 दिन पहले गुलदारों को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए थे। अगवानपुर के जंगल क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तीन गुलदार देखे जाने की सूचना मिल रही थी, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। बताया गया कि गुलदारों ने कई बार बाइक सवार लोगों पर हमला करने का प्रयास भी किया था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम ने नायब सिंह के खेत में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। वन विभाग की यह रणनीति रंग लाई और रात के समय एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को सुरक्षित रूप से पिंजरे सहित पीली डैम वन विभाग चौकी ले जाया गया।

नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि अगवानपुर क्षेत्र से पकड़ा गया गुलदार नर है और उसकी उम्र लगभग 9 से 10 वर्ष के बीच है।

वहीं, कादीपुर गांव में भी वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में रात के समय करीब 5 वर्ष आयु की एक मादा गुलदार कैद हो गई। इसके अलावा मीरपुर घासी क्षेत्र में भी करीब 5 वर्ष आयु की एक मादा गुलदार वन विभाग के पिंजरे में पकड़ी गई है।

वन विभाग की सक्रियता का सिलसिला यहीं नहीं रुका। कासमपुर गढ़ी क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे में भी एक नर गुलदार कैद हो गया, जिसकी उम्र लगभग 8 वर्ष बताई जा रही है। वन विभाग की टीम पकड़े गए गुलदार को भी सुरक्षित रूप से पीली डैम चौकी ले गई है।

बताया गया कि वन विभाग की टीम ने 10 अगस्त को भानु प्रताप के भट्टे के पास भी पिंजरा लगाया था। लगातार अलग-अलग स्थानों पर गुलदारों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने पूरी रणनीति और सतर्कता के साथ पिंजरे लगाए तथा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई।

इस पूरे अभियान में रेंजर प्रदीप शर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, वन दरोगा विशाल प्रताप, वन दरोगा लाल सिंह सहित वन विभाग की टीम लगातार सक्रिय रही।

वन विभाग की सतर्कता से लोगों में बढ़ा भरोसा

ग्रामीणों और किसानों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गुलदारों की गतिविधियों के कारण खेतों पर जाने और रात के समय आवागमन को लेकर डर बना हुआ था। लगातार चार गुलदारों के पकड़े जाने से अब लोगों ने काफी हद तक राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

वन विभाग की टीम अभी भी पूरी तरह सतर्क है और गुलदारों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। विभाग द्वारा ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे अकेले खेतों या जंगल से सटे इलाकों में न जाएं, विशेषकर सुबह और शाम के समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या गुलदार दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है।


बिजनौर : भीषण सड़क हादसे में एक कंटेनर व ट्रक में लगी आग, दो की मौत, जिंदा जला ट्रक चालक

बिजनौर : भीषण सड़क हादसे में एक कंटेनर व ट्रक में लगी आग, दो की मौत, जिंदा जला ट्रक चालक

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

खबर बिजनौर के धामपुर से है। जहां तहसील धामपुर के सामने बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक और कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई।

बिजनौर : भीषण सड़क हादसे में एक कंटेनर व ट्रक में लगी आग, दो की मौत, जिंदा जला ट्रक चालक

टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में दोनों वाहनों में आग की लपटें उठने लगीं। हादसे में ट्रक चालक नदीन आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया। जबकि स्कूटी सवार की भी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 

आग बुझाने के साथ ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। सड़क पर हादसे का मंजर देख लोगों की आंखें नम हो गईं। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा और यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं वही डॉक्टर चंदन ने बताया दो की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है

बाइट सत्यवीर सिंह सी दमकल विभाग धामपुर 

बाइट डॉ चंदन पांडे सीएससी धामपुर 

बाइट प्रमोद राठी स्थानीय निवासी 

बाइट मृतक के पड़ोसी








बिजनौर : स्योहारा में धूमधाम से निकला ईद-उल-मिलादुन्नबी का जुलूस, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

बिजनौर : स्योहारा में धूमधाम से निकला ईद-उल-मिलादुन्नबी का जुलूस, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

स्योहारा, बिजनौर। 12 वफात के अवसर पर बुधवार को स्योहारा में ईद-उल-मिलादुन्नबी ﷺ का जुलूस बड़े उत्साह और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विभिन्न झांकियां जुलूस का आकर्षण रहीं और रास्ते भर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया।

बिजनौर : स्योहारा में धूमधाम से निकला ईद-उल-मिलादुन्नबी का जुलूस, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

जुलूस की शुरुआत मिल चौराहा स्थित डॉ. आसिफ अली के पास से हुई। इससे पहले मिल चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। हाजी परवेज की टाल पर मेहमानों का पगड़ी बांधकर सम्मान किया गया। इस दौरान राजपाल प्रजापति, राजेंद्र चौधरी, डॉ. सौरभ कुमार वर्मा सहित अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। जुलूस कमेटी के अध्यक्ष तौफीक राजा के नेतृत्व में जुलूस निकला, जबकि संचालन एडवोकेट सलीम मलिक ने किया। इस दौरान नात-ए-पाक भी पेश की गई।

जुलूस पीर का बाजार पहुंचा, जहां दानिश द्वारा स्वागत किया गया। मोंटी रस्तोगी ने जुलूस पर फूल बरसाए तथा पानी और जूस का वितरण किया। इसके बाद शिवाजी मार्केट में भी लोगों ने स्वागत कर शरबत वितरित किया। यहां आजाद समाज पार्टी के नेता जावेद अली और विवेक सेन भी मौजूद रहे।

मोहल्ला मिल्कियान में जुलूस का स्वागत करते हुए नाश्ते का वितरण किया गया। कमेटी के सदस्यों ने स्वागत करने वाले लोगों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। इसके बाद नवादा चुंगी से पहले रिजवान शरीफ, गुलजार शरीफ और इमरान शरीफ ने जुलूस का स्वागत कर हलवा, जूस और पानी वितरित किया।

ठाकुरद्वारा रोड पर आजाद समाज पार्टी की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष अख्तर जलील के पुत्र इमरान सनी ने भी जुलूस का स्वागत किया, जिन्हें कमेटी की ओर से पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया।

नगर पालिका में अध्यक्ष फैसल वारसी ने जुलूस का स्वागत किया और नाश्ते का वितरण कराया। जुलूस फवारा  चौक पूर्व विधायक व मंत्री मूलचंद चौहान जुलूस में शामिल हुए होते हुए थाना चौराहा पहुंचा, जहां कैंप लगाकर लोगों ने स्वागत किया तथा पानी और जूस वितरित किया। ब्लॉक प्रमुख उज्जवल कुमार भी जुलूस में शामिल हुए 

पुराने रोडवेज स्थित अल्फा होटल के सामने पूर्व विधायक एवं मंत्री नईमुल हसन के भतीजे नजीबुल हसन ने कैंप लगाकर जुलूस का स्वागत किया और पानी-जूस वितरित किया। वहीं डॉ. काड़ला के सामने नई लहर के संस्थापक मनान जैदी के यहां डॉ. मनोज कुमार वर्मा और डॉ. काडला ने स्वागत किया। इस दौरान कमेटी के सदस्य हाजी परवेज ने मेहमानों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।

आगे हाजी इलियास के पेट्रोल पंप पर बसपा नेता हाजी इलियास की ओर से भी जुलूस का स्वागत किया गया। जुलूस वापस मिल चौराहा पहुंचकर संपन्न हुआ। यहां हाजी परवेज की ताल पर सभी लोगों के लिए हलवा-पूरी के नाश्ते की व्यवस्था की गई।

जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस की भारी संख्या में मौजूदगी रही। थाना अध्यक्ष संजय कुमार तोमर स्वयं जुलूस के साथ पैदल चलते रहे और शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस को संपन्न कराया।

जुलूस में कमेटी के अध्यक्ष तौफीक राजा, शाहनवाज, आरिफ, डॉ. फारुक कादरी, इरफान कादरी, हाफिज जी विरासत, हाजी परवेज, जावेद अख्तर, खलील सिद्दीकी, मोनू सिद्दीकी, काशिफ सिद्दीकी, पत्रकार इमरान सिद्दीकी, ग्यास कादरी, डॉ. सुहेल कादरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।