BREAKING NEWS

Big story

News

फ़िरोज़ाबाद में गर्मी में पीने के पानी की किल्लत


नगर निगम जलकल विभाग के खिलाफ जनता में आक्रोश
कई क्षेत्रों में गर्मी में पेय जलापूर्ती ठप 
कोटला रोड बम्बा चौराहा पर लगाया महिलाओ-पुरुषों ने जाम
खेड़ा मोहल्ले में कई दिनों से पानी की बूंद बूंद को तरस रहे लोग  


फ़िरोज़ाबाद: जैसे जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे शहर के कई क्षेत्रों में पानी की समस्या विकराल होती जा रही है, जिसको लेकर नगर निगम जलकल विभाग सही ढंग से इन समस्याओं का निराकरण नही करा पा रहा, आये दिन पानी की समस्या को लेकर कहीं न कहीं प्रदर्शन होता है, शुक्रवार को भी थाना उत्तर क्षेत्र खेड़ा मौहल्ला के लोगो ने जो कि इन दिनों बूंद बूंद पानी को तरस रहे है ने कोटला रोड बम्बा चौराहा पर पानी की समस्या को लेकर आक्रोशित होकर जाम लगा दिया, देखते ही देखते कई वाहन जाम में फंस गए, करीब एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा, मौके पर नगर निगम की टीम संग जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता एहसान उल हक पुलिस बल संग पहुँचे और आक्रोशित लोगो को समस्या के निदान का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर जाम खुल सका 



Post a Comment