ज़हरीले आम खाने से मौत
बरेली: पाल वाले आम खाने से एक परिवार के चार बच्चों की हालत खराब हो गई उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां एक की मौत हो गई तीन की हालत नाजुक बनी हुई है इसी गांव के ही एक अन्य बच्चे को भी अस्पताल में भर्ती कराया आशंका जताई जा रही है कि आंधी में गिरे कच्ची अमिया को कार्बेट से पकाया गया हैं , पुलिस ने इस मामले में आम बेचने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है,फतेहगंज पश्चिमी के गांव के पिपार्रिया निवासी ज्ञानचंद ने गुरुवार को एक फेरीवाले से 2 किलो आम खरीदे और खाना खाने के बाद चारों बेटियों को आम खाने को बांट दिए ,इन आमो को खाते ही उनकी तबीयत खराब होने लगी, इन चारों को एक स्थान पर स्थित एक अस्पताल पर ले जाया गया जहां एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि इसी परिवार की तीन बच्चियां आईसीयू में उपचाराधीन है ,इसी तरह एक अन्य परिवार का बच्चा भी उपचाराधीन है,पुलिस ने फेरी लगाकर आम बेंचने वाले को हिरासत में ले लिया है,एसडीएम मीरगंज आर ए सिंह चौहान ,सीओ मीरगंज राम प्रकाश सिंह ने घटना की जानकारी फतेहगज पश्चमी के प्रभारी निरीक्षक शिवदीन वर्मा ,एसएसआई शेष कुमार शर्मा से ली,और प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया

Post a Comment