BREAKING NEWS

Big story

News

भारतीय फुटबॉल टीम ने हीरो इंटरकॉन्टिनेंटल कप के फाइनल में केन्या को 2-0 से हराया

रोनाल्डो जैसे खिलाडी भारत में भी हैं ज़रूरत है उन्हें तलाश करने की

नई दिल्ली: फुटबॉल में भारत में क्रेज़ बढ़ता ही जा रहा है फाइनल में करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री के दो शानदार गोलों की बदौलत भारतीय फुटबॉल टीम ने हीरो इंटरकॉन्टिनेंटल कप के फाइनल मुकाबले में केन्या को 2-0 से हराया, उन्होंने कुल आठ गोल किए और भारत को जिताया, फाइनल मुकाबले में दो गोल दागने के साथ ही सुनील छेत्री ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में अपने देश के लिए सर्वाधिक गोल करने के मामले में अर्जेटीना के महान खिलाड़ी लियोनल मेस्सी की भी बराबरी कर ली, मेसी और छेत्री ने अपने देश के लिए 64 गोल किए हैं दोनों इस वक्त दूसरे स्थान पर हैं, सक्रिय फुटबॉलरों में सबसे ज्यादा गोल पुर्तगाल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम दर्ज हैं जिन्होंने 150 मैचों में 81 गोल किए हैं, फुटबॉल में अभी खिलाड़ियों को और सुविधाए दिए जाने की ज़रूरत है ताकि अच्छे खिलाडी आगे बढ़ सके और गलियों में ही प्रतिभा दबी न रह जाए , भारत में फुटबॉल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है ज़रूरत है उन्हें प्रोत्साहन की ताकि भारत में विश्व कप  जीत सके , रोनाल्डो जैसे खिलाडी भारत में भी हैं ज़रूरत है उन्हें तलाश करने की। 



Post a Comment