BREAKING NEWS

Big story

News

मुरादाबाद में पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़


मुरादाबाद-मैनाठेर थाना क्षेत्र के ताहरपुर में गुरुवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों तरफ से हुई इस फायरिंग में पुलिस की गोली से इनामी अपराधी इदरीश घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को सूचना मिली की दो बदमाश लूट की योजना बना रहे है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को घेर लिया। पुलिस को सामने देखकर बदमाश जंगल की तरफ भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग करने लगे। इसके बाद पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग शुरू की। इसी दौरान बदमाश इदरीश के पैर में गोली लग गई और वह जमीन पर गिर गया। जबकि उसका साथी दानिश मौके से फरार हो गया, घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इदरीश पर एनसीआर और पश्चिमी यूपी में लूट, डकैती, हत्या, शस्त्र अधिनियम जैसे कई मुकदमे दर्ज है। लंबे समय से फरार चल रहे बदमाश के खिलाफ एसएसपी मुरादाबाद ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जबकि हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाने में हत्या के मामले में पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था। शातिर बदमाश इदरीश संभल जिले के असमौली थाना के बुकनाला गांव का रहने वाला है। इदरीश का फरार साथी दानिश के खिलाफ भी अलग-अलग जिलों में कई मामले दर्ज है, दानिश की तलाश में मैनाठेर पुलिस और आस-पास के थानों की फोर्स सर्च अभियान चला रही है

Post a Comment