BREAKING NEWS

Big story

News

सोनभद्र के रामपुर बरकोनिया में घाघरा में बाढ़

सोनभद्र के रामपुर बरकोनिया इलाके मैं घाघरा नदी में आई बाढ़ से रामपुर गांव के लगभग दर्जनो लोगों के घरों में पानी घुस गया साथ ही कई लोगों के घर धराशाई हो गए तथा कई मवेशी भी बह गये लगातार हो रही बारिश के कारण लोग बेघर हो गए हैं और उनके पास खाने पीने और रहने तक की व्यवस्था नहीं है 


सोनभद्र के रावटसगंज तहसील इलाके के रात में हुई अचानक बारिश से घाघर नदी में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई जिससे रामपुर और वरकोनिया गांव में दर्जनों घरों में पानी घुस गया जिससे लोगों के घरों में अनाज व अन्य सामान बर्बाद हो गए लगभग दर्जनभर लोगों के घर भी धराशाई हो गए ऐसी स्थिति में लोग बेघर हो गए हालांकि ग्रामीणों के बीच अभी तक खाने पीने और रहने जैसी कोई इंतजामात अभी तक प्रशासन के द्वारा नहीं किया गया है , अधिकारियों के द्वारा अभी बाढ़ में हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है जिसके बाद लोगों के बीच राहत सामग्री और उनके रहने की व्यवस्था पहुंचाए जाने की बात की जा रही है 

Post a Comment