BREAKING NEWS

Big story

News

फ़िरोज़ाबाद में जलभराव से वार्ड 47 बना तालाब

फ़िरोज़ाबाद नगर निगम की अनदेखी व कुदरत के सितम के चलते वार्ड नंबर 47 के लोगो का जीवन हुआ बेहाल, ये कोई डल झील नही है न ही ये कोई पैसे वालों के लिए बना वाटर पार्क है जनाब ये वार्ड नंबर 47 है 
  



यहाँ के लोग फ्री में नगर निगम से उपलव्ध जल क्रीड़ा का मजा ले रहे है ... जी हाँ ये फ़िरोज़ाबाद का दुर्गेश नगर है जो वार्ड 47 में आता है जहाँ लोगों का जलभराव की वजह से जीना मुश्किल हो गया है ये मुसीबत चंद घंटों की वारिस का नतीजा नही है बल्कि स्थानीय लोगो की माने तो इससे बदतर हालात यहा विन बरसात के मौसम में भी बने रहते है लेकिन नाव चलाने का मौका अभी हाल ही की बारिश ने दिया है अभी इस जगह के हालात नगर निगम की लापरवाही के चलते बड़ी मुसीबत में बदल चुके है कई दिनों से परेशानी से जूझते यहाँ के लोग उस हाकिम की तलाश में है जो वोट मागने के बाद न जाने कहाँ ग़ायब हो गया ...  


बच्चो को बारिश के पानी मे कागज की नाव चलना बेहद पसंद होता है पर बदहाली के दौर में ये बच्चे ज़िन्दगी मजे में नही बल्कि उस परेशानी में जी रहे है जिसकी कल्पना भी हम अपने बच्चों के लिए नही कर सकते... यहाँ के बच्चे गली में नाव डालकर घरो से निकलकर स्कूल जाने को मजबूर है जिनकी परेशानी दूर करने बाला दूर दूर तक नजर नही आ रहा ।
 
Byte-स्थानीय निवासी दिलीप और योगेश 




Post a Comment