BREAKING NEWS

Big story

News

सबका विकास, सबको सुरक्षा: ब्रजेश पाठक


विपक्षी दलों का दामन छोड़ कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता 

लखनऊ

भाजपा सभी को साथ लेकर चल रही है। भाजपा परिवार लगातार बढ़ रहा है। अच्छे लोगों के लिए पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हैं। भाजपा किसी परिवार की पार्टी नहीं है। विकास और सुरक्षा, पार्टी की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। यह कहना है डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का।



गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता दिलप्रीत सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। डिप्टी सीएम ने औपचौरिकताएं पूरी कराईं। सरोजनीनगर नगर से पूर्व जिला पंचायत सदस्य पलक रावत ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा ज्वाइन करने वालों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के तहत काम हो रहा है। गरीब कल्याण योजनाएं जन जन तक पहुंच रही है।

उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा गुंडे माफिया पाले हैं। प्रदेश सपा के चुंगल से मुक्त हो गया है। प्रदेश में अब कानून का राज है। गुंडे माफियाओं का सफाया हो चुका है। विपक्ष के पास कुछ नहीं बचा है। वे जनता में जाने से घबरा रहे हैं। समाजवादी पार्टी पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। सपा, कांग्रेस के कई कार्यकर्ता बीजेपी में आना चाह रहे हैं। सभी राजनीति पार्टियां भाजपा से प्रभावित हो रही हैं।

Post a Comment