दरअसल सऊदी अरब के मदीना में जन्नतुल बकी नामक कब्रिस्तान है। वहां पर पैगंबर-ए- इस्लाम की बेटी हजरत फातिमा जहरा की कब्र को सऊदी शासन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था। जिसके विरोध में लखनऊ के बड़े इमामबाड़े में प्रदर्शन किया गया जिसको लेकर प्रदर्शनकारियों ने सऊदी अरब में तोड़े गए मजारों का पुनरनिर्माण करने की मांग की । इस मांग के लिए शिया मुसलमान सऊदी हुकूमत के खिलाफ हर साल प्रदर्शन करते रहते हैं। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने प्रदर्शन कर रहे शिया मुसलमानों को संबोधित किया। इस दौरान सऊदी हुकूमत मुर्दाबाद के नारे लगे। मौलाना कल्बे जवाद ने सऊदी शासन की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा– “जन्नतुल बकी शिया अकीदे के लिहाज से सबसे अहम कब्रिस्तान है। जब तक सऊदी अरब जन्नतुल बकी कब्रिस्तान में स्थित पैगमबरे इस्लाम की सुपुत्री और उनके नातियों की कब्रों को फिर से निर्माण नहीं करवा देता। तब तक हम इसी तरह सऊदी शासन के खिलाफ हर साल प्रदर्शन करते रहेंगे”।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment