BREAKING NEWS

Big story

News

रिलायंस फाउंडेशन वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों को मदद देगा

रिलायंस फाउंडेशन वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों को मदद देगा 

वायनाड, 6 अगस्त, 2024: रिलायंस फाउंडेशन केरल के वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों की मदद को आगे आया है। रिलायंस फाउंडेशन ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर, त्रासदी झेल रहे लोगों के लिए लंबे समय तक राहत देन का प्लान बनाया है।रिलायंस फाउंडेशन वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों को मदद देगा


Read More ........

Budget 2024 

लखनऊ में 8वीं मोहर्रम का जुलूस

प्रदेश बन रहा देश का नया मेडिकल हबः ब्रजेश पाठक

डाटा खपत में रिलायंस जियो नंबर वन नेटवर्क

Microsoft Cloud Outage: माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज

RIL Q1 FY25 Results Highlights

लखनऊ में 11 मोहर्रम पर सबील 

Anant-Radhika-Wedding-Kanyadaan

India house at Peris olympic 

EVM को लेकर एलन मस्क का बड़ा दावा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस योजना

पीड़ितों को फौरी राहत के लिए खाद्य पदार्थ, फल, दूध, सूखा राशन, रसोई के बर्तन, पीने का पानी, बुनियादी स्वच्छता जरूरतों का सामान, टेंट, बिस्तर, सोलर लालेटन और टार्च जैसी चीजें फाउंडेशन उपलब्ध करा रहा है।  

रिलायंस फाउंडेशन से मदद 

प्रभावित परिवारों की जिंदगी पटरी पर लौट सके इसके लिए बीज, चारा, उपकरण और व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। रिलायंस फाउंडेशन बच्चों की शिक्षा निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए पुस्तकों और खेल सामग्री सहित शिक्षा सहायता उपलब्ध कराएगा। बचाव कर्मी और आपदा प्रबंधन टीमें के सुचारू कामकाज के लिए रिलायंस जियो ने विशेष टावर लगाए हैं। ताकी संचार में सुधार हो सके और आपदा प्रबंधन को सुव्यवस्थित किया जा सके। फाउंडेशन, मनोवैज्ञानिक-सामाजिक आघात से प्रभावित व्यक्तियों को विशेषज्ञों की मदद भी दे रहा है। 

रिलायंस फाउंडेशन वायनाड में कर रहा मदद 

*केरल में हुई इस दुखद घटना पर रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा,* "हम वायनाड के लोगों की पीड़ा और भूस्खलन से हुए भारी नुकसान से दुखी हैं। इस दुख की घड़ी में, हमारी संवेदनाएँ हर उस व्यक्ति और परिवार के साथ हैं जो प्रभावित हुए हैं। मौके पर मौजूद हमारी रिलायंस फाउंडेशन की टीमें दिन रात काम कर रही हैं। हम इस कठिन समय में केरल के लोगों के साथ खड़े हैं।"

समय पर मदद 

कंपनी के बयान के मुताबिक रिलायंस फाउंडेशन की टीमें राहत सामग्री के साथ मौके पर मौजूद हैं। राज्य अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन से लगातार चर्चा कर रही हैं। प्रत्येक काम को राज्य और अन्य आपदा एजेंसियों के साथ तालमेल के साथ लागू किया जा रहा है ताकि मदद समय पर पहुँचे। रिलायंस फाउंडेशन वायनाड के लोगों को दीर्घकालिक रूप से समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post a Comment